Kashi Tamil Sangamam 5: तिरुक्कुरल सीखने के लिए 1,000 छात्रों को मिलेगी इंटर्नशिप, 10 हजार का मिलेगा स्टाइपेंड

Saurabh Pandey | November 3, 2026 | 06:50 PM IST | 2 mins read

काशी तमिल संगमम 5.0 के तहत तिरुक्कुरल अध्ययन के लिए चयनित 1000 छात्रों में से प्रत्येक को 10,000 रुपये की सहायता राशि दी जाएगी।

इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत किया जा रहा है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : काशी तमिल संगमम 5.0 के तहत उच्च शिक्षण संस्थानों (HEIs) के लिए 'तिरुक्कुरल' के टाइमलेस ज्ञान को जानने और समझने का एक विशेष अवसर शुरू किया जा रहा है। इस पहल के माध्यम से देश भर के उच्च शिक्षण संस्थान अपने यहां से ऐसे विद्यार्थियों का चयन करने के लिए पंजीकरण कर सकते हैं, जो अपनी पसंदीदा भाषा में महान ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' का अध्ययन करना चाहते हैं।

इस योजना के अंतर्गत देश भर के 1,000 उच्च शिक्षण संस्थानों में से प्रत्येक संस्थान द्वारा एक-एक विद्यार्थी का चयन किया जाएगा। चयनित अभ्यर्थियों को तिरुक्कुरल अध्ययन के लिए इंटर्नशिप का मौका दिया जाएगा, जिसके तहत उन्हें 10,000 रुपये का स्टाइपेंड भी प्रदान किया जाएगा।

तिरुक्कुरल अध्ययन सामग्री 22 भारतीय भाषाओंऔर अंग्रेजी में उपलब्ध होगी। इस कार्यक्रम का आयोजन भारत सरकार के शिक्षा मंत्रालय के अंतर्गत किया जा रहा है।

Kashi Tamil Sangamam 5.0: काशी तमिल संगमम 5 की थीम

काशी तमिल संगमम का आयोजन 28 नवंबर 2026 से 12 दिसंबर 2026 तक किया जाएगा। प्रधानमंत्री की सोच पर आधारित इस पहल का उद्देश्य काशी और तमिलनाडु के बीच के प्राचीन सांस्कृतिक व सभ्यतागत संबंधों को मजबूत करना है। इस बार काशी तमिल संगमम 5 की मुख्य थीम "तिरुक्कुरल पयिल्वोम - तिरुक्कुरल अभ्यास करें" रखी गई है, जो कि प्रसिद्ध तमिल ग्रंथ 'तिरुक्कुरल' के सामाजिक और दार्शनिक महत्व पर केंद्रित है।

Kashi Tamil Sangamam 5.0: विद्यार्थियों का मूल्यांकन और नामांकन प्रक्रिया

चयनित सहभागी संस्थान अपने यहां के इच्छुक छात्रों का तिरुक्कुरल ग्रंथ के प्रति रुचि और समझ के आधार पर मूल्यांकन (लिखित परीक्षा, इंटरव्यू, निबंध, क्विज आदि) करेंगे। अध्ययन सामग्री CICT के पोर्टल पर हिंदी, तमिल, अंग्रेजी सहित 22 अनुसूचित भारतीय भाषाओं में उपलब्ध है ताकि छात्र अपनी पसंदीदा भाषा में इसका अध्ययन कर सकें। प्रत्येक सहभागी संस्थान को 20 नवंबर 2026 तक मेरिट के आधार पर केवल एक छात्र का नामांकन आधिकारिक पोर्टल kts.cict.in पर करना होगा।

Also read AISSEE 2027 Registrations: ऑल इंडिया सैनिक स्कूल प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, शुल्क, एग्जाम डेट जानें

एक महीने का एकेडमिक रिसर्च और स्टाइपेंड

काशी तमिल संगमम 5.0 के तहत तिरुक्कुरल अध्ययन के लिए नामांकित छात्रों के लिए 15 दिसंबर 2026 से 14 जनवरी 2027 तक एक महीने का शोध और अकादमिक जुड़ाव कार्यक्रम आयोजित होगा। इसमें छात्रों को एक फैकल्टी गाइड के तहत 4-5 पन्नों का शोध पत्र या लेख लिखना होगा और संस्थान में 1 घंटे का लेक्चर या प्रस्तुति देनी होगी। सभी निर्धारित शर्तों और कार्यों को सफलतापूर्वक पूरा करने वाले पात्र छात्रों को 10,000 रुपये का स्टाइपेंड सीधे उनके बैंक खाते में प्रदान किया जाएगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]