उत्तर प्रदेश में ‘जस्टिस मोर्चा’ की घोषणा, शिक्षा और रोजगार के लिए 50 दिन का प्रदेशव्यापी अभियान
Press Trust of India | August 11, 2026 | 02:25 PM IST | 2 mins read
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 अगस्त से अभियान की शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य पर व्यापक संवाद करना है।
लखनऊ: दिल्ली में हाल ही में हुए 'जेन-जी' के विरोध प्रदर्शनों के बाद उत्तर प्रदेश के विभिन्न युवा संगठनों ने शिक्षा, रोजगार और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को उठाने के लिए 'जस्टिस मोर्चा' के गठन की घोषणा की है। इसके साथ ही उन्होंने 12 अगस्त से शुरू होने वाले 50 दिवसीय राज्यव्यापी अभियान का भी ऐलान किया है। सोमवार को जारी एक बयान के मुताबिक लखनऊ के प्रेस क्लब में यह घोषणा की गई और मोर्चा ने प्रदेशव्यापी आंदोलन की रूपरेखा भी रखी।
दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्र संगठनों और काकरोच जनता पार्टी (काजपा) के नेतृत्व में 36 दिनों तक चले प्रदर्शन और केंद्रीय शिक्षा मंत्री पद से धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे के बाद इस मोर्चे के गठन को अहम माना जा रहा है।
प्रदेश के सभी 75 जिलों में जनसंवाद कार्यक्रम
अंतरराष्ट्रीय युवा दिवस पर 12 अगस्त से अभियान की शुरुआत होगी। इसका उद्देश्य शिक्षा, रोजगार पर व्यापक संवाद करना है। 20 अगस्त को गोरखपुर के चौरीचौरा से 2 अक्टूबर को लखनऊ के काकोरी तक साइकिल यात्रा शुरू होगी।
'चौरीचौरा से काकोरी तक' की यह यात्रा प्रदेश के युवाओं की आकांक्षाओं और सवालों को आवाज देगी। यात्रा के दौरान छात्रों, शिक्षकों, अभिभावकों, बेरोजगार युवाओं और सामाजिक समूहों से संवाद कर स्थानीय मुद्दे उठाए जाएंगे।
इसके साथ अगले 50 दिनों तक प्रदेश के सभी 75 जिलों के 800 से अधिक कॉलेजों, विश्वविद्यालयों और कोचिंग संस्थानों में नुक्कड़ सभाएं, छात्र-युवा बैठकें और जनसंवाद कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।
जस्टिस मोर्चा की 10 प्रमुख मांगें जारी
जस्टिस मोर्चा का कहना है कि उत्तर प्रदेश का युवा आज बदहाल शिक्षा व्यवस्था, सरकारी संस्थानों के कमजोर ढांचे, बढ़ती बेरोजगारी, प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, भर्तियों में देरी और सीमित रोजगार के कारण गहरे असंतोष में है।
यह केवल युवाओं का नहीं, बल्कि पूरे उत्तर प्रदेश के भविष्य का सवाल है। मोर्चा प्रदेश के युवाओं के बीच जाकर उनके सवाल सुनेगा, स्थानीय मुद्दे उठाएगा और शिक्षा, रोजगार, पारदर्शिता व समान अवसर के पक्ष में जनसमर्थन तैयार करेगा।
जस्टिस मोर्चा की 10 प्रमुख मांगें भी जारी की गई हैं जिनमें वार्षिक भर्ती कैलेंडर जारी करना और सभी प्रतियोगी परीक्षाओं को तय समय-सीमा के भीतर कराना और स्वीकृत लेकिन रिक्त पड़े सभी सरकारी पदों को तत्काल भरना शामिल हैं।
अगली खबर
]UPSC CDS 2 Exam Schedule 2026: यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 13 सितंबर को 3 शिफ्ट में एग्जाम
यूपीएससी सीडीएस 2 परीक्षा एक ही दिन, 13 सितंबर को आयोजित की जाएगी। यह परीक्षा इंडियन मिलिट्री एकेडमी (आईएमए), इंडियन नेवल एकेडमी (आईएनए), एयर फोर्स एकेडमी (एएफए) और ऑफिसर्स ट्रेनिंग एकेडमी (ओटीए) में एडमिशन के लिए आयोजित की जाती है।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई