JSSC Para Teacher Recruitment 2026: झारखंड पैरा शिक्षक भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क जानें

Saurabh Pandey | September 30, 2026 | 10:40 AM IST | 1 min read

झारखंड कर्मचारी चयन आयोग ने पैरा टीचर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन लिंक एक्टिवेट कर दिया है। जो उम्मीदवार पात्रता मानदंडों को पूरा करते हैं, वे 18 अक्टूबर 2026 तक रजिस्ट्रेशन और आवेदन प्रक्रिया पूरी करके ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

राज्य भर में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में कुल 7299 पद भरे जाएंगे। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (JSSC) ने झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक संयुक्त प्रतियोगी परीक्षा (JTAACCE) (पैरा कैटेगरी) पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन प्रक्रिया शुरू कर दिया है। इन रिक्तियों के लिए इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 18 अक्टूबर 2026 तक अपना आवेदन जमा कर सकते हैं। हालांकि, फोटो और सिग्नेचर अपलोड करने की आखिरी तारीख 22 अक्टूबर 2026 है।

आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार 23 से 24 अक्टूबर 2026 तक इसमें सुधार भी कर सकते हैं। ऑनलाइन आवेदन पत्र में अभ्यर्थी का नाम, जन्म तिथि, ई-मेल, एवं मोबाइल नंबर को छोड़कर किसी भी अन्य विवरण को संशोधित कर सकेंगे। राज्य भर में स्कूल शिक्षा और साक्षरता विभाग के तहत सरकारी स्कूलों में कुल 7299 पद भरे जाएंगे।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आयुसीमा

झारखंड प्रशिक्षित सहायक शिक्षक भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की न्यूनतम आयुसीमा 21 वर्ष होनी चाहिए, जबकि अधिकतम आयुसीमा अलग-अलग निर्धारित की गई है।

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
शुल्क
अनारक्षित, अत्यंत पिछड़ा वर्ग-I, पिछड़ा वर्ग-II, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
100 रुपये
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति (झारखंड राज्य के निवासी)
50 रुपये

Also read UPSSSC VDO Result 2026: वीडीओ पद के लिए चयनित 90 उम्मीदवारों का डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 4-5 नवंबर को होगा

JSSC Para Teacher Recruitment 2026: परीक्षा पैटर्न

जेएसएससी प्रशिक्षित सहायक शिक्षक भर्ती परीक्षा एक चरण में आयोजित की जाएगी। परीक्षा में सभी प्रश्न वस्तुनिष्ठ एवं बहुविकल्पीय उत्तर होंगे। गलत उत्तर के लिए अंको की कटौती नहीं की जाएगी।

JSSC JTAACCE 2026: चयन प्रक्रिया

  1. लिखित परीक्षा
  2. लिखित परीक्षा में मिले अंकों के आधार पर मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।
  3. डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन
  4. अंतिम नियुक्ति मेरिट, योग्यता, आरक्षण के नियमों और डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के सफल होने पर आधारित होगी।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]