JNUSU Election 2025: जेएनयू छात्र संघ चुनाव की तारीख घोषित, 25 अप्रैल को होगा मतदान, जानें शेड्यूल
Santosh Kumar | April 11, 2025 | 06:19 PM IST | 2 mins read
नामांकन दाखिल करने की तिथि 15 अप्रैल है और इस दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे।
नई दिल्ली: जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) छात्र संघ चुनाव 2024-25 की तारीखों की घोषणा कर दी गई है। चुनाव समिति द्वारा जारी कार्यक्रम के अनुसार, 25 अप्रैल 2025 को दो चरणों में सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और फिर दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक मतदान होगा। इसके बाद उसी दिन रात 9 बजे से मतगणना शुरू होगी और अंतिम परिणाम 28 अप्रैल को घोषित किए जाएंगे।
चुनाव प्रक्रिया 13 अप्रैल को अनंतिम मतदाता सूची के प्रकाशन के साथ शुरू होगी। सूची में संशोधन की प्रक्रिया 14 अप्रैल को की जाएगी, जबकि उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र भी जारी किए जाएंगे।
जेएनयूएसयू नामांकन दाखिल करने की तिथि 15 अप्रैल है और इस दिन सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक नामांकन पत्र दाखिल किए जा सकेंगे। इसके बाद 16 अप्रैल को सुबह 10 बजे वैध नामांकनों की सूची जारी की जाएगी।
JNUSU Election 2025 Dates: जेएनयू छात्र संघ चुनाव का शेड्यूल
चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि मतदाता सूची में कोई भी बदलाव नामांकन दाखिल करने से पहले करना होगा। जेएनयू छात्र संघ चुनाव 2024-25 का पूरा शेड्यूल नीचे दी गई तालिका में डेट, इवेंट और समय के साथ देखा जा सकता है-
|
तारीख |
इवेंट |
समय |
|---|---|---|
|
13 अप्रैल |
अस्थायी मतदाता सूची जारी होगी |
- |
|
14 अप्रैल |
मतदाता सूची में सुधार की प्रक्रिया |
सुबह 9 बजे – शाम 5 बजे तक |
|
14 अप्रैल |
नामांकन फॉर्म मिलेंगे |
दोपहर 2 बजे – शाम 5 बजे तक |
|
15 अप्रैल |
नामांकन फॉर्म जमा करना |
सुबह 9:30 बजे – शाम 5 बजे तक |
|
16 अप्रैल |
सही नामांकनों की सूची जारी |
सुबह 10 बजे तक |
|
16 अप्रैल |
नाम वापस लेने का समय |
दोपहर 12 बजे – 2 बजे तक |
|
16 अप्रैल |
अंतिम प्रत्याशी सूची जारी |
दोपहर 3 बजे |
|
16 अप्रैल |
प्रेस वार्ता और प्रचार स्थल का आवंटन |
शाम 4 बजे |
|
17 अप्रैल |
स्कूल स्तर की जीबीएम (जनरल मीटिंग) |
सुबह 10 बजे से |
|
21 अप्रैल |
स्कूल स्तर की जीबीएम |
सुबह 10 बजे से |
|
22 अप्रैल |
विश्वविद्यालय स्तर की जीबीएम |
सुबह 10 बजे से |
|
23 अप्रैल |
अध्यक्षीय बहस |
रात 8 बजे से |
|
24 अप्रैल |
प्रचार निषेध दिवस |
- |
|
25 अप्रैल |
मतदान |
सुबह 9 से 1 बजे तक और दोपहर 2:30 – 5:30 बजे तक |
|
25 अप्रैल |
मतगणना (Counting) |
रात 9 बजे से |
|
28 अप्रैल |
अंतिम परिणाम की घोषणा |
- |
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल