JNU Students Union Elections 2025-26: जेएनयू छात्र संघ चुनाव कार्यक्रम घोषित, 4 नवंबर को वोटिंग
Saurabh Pandey | October 23, 2025 | 11:33 AM IST | 1 min read
जेएनयूएसयू चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की पहचान संबंधी किसी भी समस्या से बचने के लिए मतदाता सूची में कोई भी बदलाव या संशोधन नामांकन प्रक्रिया से पहले पूरा किया जाना चाहिए।
नई दिल्ली : जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय (जेएनयू) ने आगामी छात्र संघ चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर दी है। चुनाव समिति के अध्यक्ष रविकांत द्वारा जारी कार्यक्रम में बताया गया है कि अंतरिम मतदाता सूची 24 अक्टूबर को जारी की जाएगी और उसी दिन सुबह 9 बजे से शाम 5 बजे तक सुधार प्रक्रिया भी शुरू होगी।
जेएनयूएसयू चुनाव समिति ने स्पष्ट किया है कि उम्मीदवारों की पहचान संबंधी किसी भी समस्या से बचने के लिए मतदाता सूची में कोई भी बदलाव या संशोधन नामांकन प्रक्रिया से पहले पूरा किया जाना चाहिए।
जेएनयू की तरफ से जारी अधिसूचना में कहा गया है कि नामांकन पत्र 25 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच जारी किए जाएंगे, जबकि नामांकन प्रक्रिया 27 अक्टूबर को सुबह 9:30 बजे से शाम 5 बजे तक होगी। वैलिड नामांकनों की सूची 28 अक्टूबर को सुबह 10 बजे जारी की जाएगी, जबकि उम्मीदवार उसी दिन दोपहर 2 बजे से शाम 5 बजे के बीच अपना नामांकन वापस ले सकते हैं।
JNU Students Union Elections 2025-26: वोटिंग तिथि
जेएनयूएसयू चुनाव 4 नवंबर को दो चरणों में होगा। पहले चरण का मतदान सुबह 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक और दूसरे चरण का मतदान दोपहर 2:30 बजे से शाम 5:30 बजे तक होगा।
कैंपेन अवधि में 29 से 31 अक्टूबर तक स्कूल जनरल बॉडी मीटिंग (जीबीएम) और 1 नवंबर को विश्वविद्यालय जनरल बॉडी मीटिंग (यूजीबीएम) होगी। बहुप्रतीक्षित अध्यक्षीय बहस 2 नवंबर को होगी। 3 नवंबर को 'नो कैंपेन डे' घोषित किया गया है।
JNU Students Union Elections 2025-26: रिजल्ट डेट
जेएनयूएसयू चुनाव समिति 6 नवंबर, 2025 को अंतिम चुनाव परिणामों की घोषणा करेगी। समिति ने सभी संगठनों और व्यक्तियों से आग्रह किया है कि वे आज सुबह 11 बजे टेफ्लास स्थित चुनाव समिति कार्यालय में होने वाली पहली सर्व संगठन बैठक में अपने सुझाव भेजें।
अगली खबर
]ICSI CS December 2025: आईसीएसआई सीएस दिसंबर पंजीकरण आज से फिर शुरू, विलंब शुल्क के साथ icsi.edu पर करें आवेदन
परीक्षा केंद्र, माध्यम, मॉड्यूल और वैकल्पिक विषय में परिवर्तन के संबंध में संशोधन के लिए उम्मीदवारों को 26 अक्टूबर, 2025 से 21 नवंबर, 2025 तक का समय दिया गया है।
Abhay Pratap Singh | 1 min readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच