Jharkhand School News: शीतलहर के चलते कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए 13 जनवरी तक अवकाश घोषित
Santosh Kumar | January 5, 2025 | 05:19 PM IST | 1 min read
झारखंड सरकार ने घोषणा की है कि शीतलहर के कारण किंडरगार्टन से कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए स्कूल 7 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे।
झारखंड: झारखंड सरकार ने शनिवार (4 जनवरी) को घोषणा की कि राज्य में शीतलहर के कारण किंडरगार्टन से कक्षा 8 तक के छात्रों के लिए स्कूल 7 से 13 जनवरी तक बंद रहेंगे। स्कूली शिक्षा और साक्षरता विभाग ने इस संबंध में एक अधिसूचना जारी की है।
स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग ने अधिसूचना में कहा कि राज्य में शीतलहर के मद्देनजर सभी सरकारी, सहायता प्राप्त, अल्पसंख्यक और निजी स्कूलों में कक्षा 8 तक के विद्यार्थियों के लिए कक्षाएं 13 जनवरी तक स्थगित रहेंगी।
झारखंड में कड़ाके की ठंड पड़ रही है। राज्य के कई इलाकों में पारा 6 डिग्री सेल्सियस तक गिर गया है। अधिसूचना में कहा गया है कि नौवीं से बारहवीं कक्षा तक के छात्रों के लिए कक्षाएं सामान्य रूप से संचालित होंगी।
Also read Jharkhand Board Date sheet 2025: झारखंड बोर्ड 10वीं, 12वीं डेटशीट जारी, जानें कंपलीट परीक्षा शेड्यूल
हाल ही में झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षाओं का शेड्यूल जारी किया है। झारखंड बोर्ड 10वीं-12वीं की परीक्षाएं 11 फरवरी से शुरू होकर 3 मार्च को खत्म होंगी।
झारखंड बोर्ड की 10वीं की परीक्षाएं सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक चलेंगी। जबकि कक्षा 12 की परीक्षाएं दोपहर 2 बजे से शाम 5:15 बजे तक चलेंगी। छात्र आधिकारिक पोर्टल से विषयवार डेटशीट डाउनलोड कर सकते हैं।
अगली खबर
]JEE Main 2025: एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? जानें एलिजिबिलिटी, ब्रांच वाइज कटऑफ रैंक
जो उम्मीदवार दिल्ली के निवासी हैं या दूसरे राज्यों से दिल्ली में रह रहे हैं, अगर उन्हें एनआईटी दिल्ली में एडमिशन चाहिए तो उन्हें यह जरूर जानना चाहिए कि एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए?
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी