Santosh Kumar | January 5, 2025 | 04:38 PM IST | 3 mins read
एनटीए 19 जनवरी को जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। वहीं, जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप कभी भी जारी की जा सकती है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली: जेईई मेन 2025 सत्र 1 परीक्षा नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) द्वारा 22 से 30 जनवरी के बीच आयोजित की जाएगी। देश के टॉप कॉलेजों से इंजीनियरिंग की पढ़ाई पूरी करना हर उम्मीदवार का सपना होता है। ऐसे में एनआईटी दिल्ली में एडमिशन चाहने वाले उम्मीदवारों को यह जरूर जानना चाहिए कि एनआईटी दिल्ली के लिए जेईई मेन में कितने मार्क्स चाहिए? योग्यता, ब्रांच-वाइज कटऑफ रैंक की जानकारी भी इस लेख में दी गई है।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
एनआईटी दिल्ली इंजीनियरिंग और टेक्नोलॉजी में यूजी, पीजी और पीएचडी पाठ्यक्रम प्रदान करता है। इसमें बीटेक, एमटेक और पीएचडी शामिल हैं। 2024-25 में बीटेक की फीस 1,06,500 रुपये (यदि वार्षिक आय 5 लाख रुपये से अधिक) है।
एनआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए, उम्मीदवारों को पहले संबंधित परीक्षा देनी होगी। बीटेक में प्रवेश के लिए, जेईई मेन में वैध अंक प्राप्त करने और जोसा/सीएसएबी काउंसलिंग में भाग लेने की आवश्यकता होती है।
एनआईटी दिल्ली में एमटेक में प्रवेश गेट स्कोर के आधार पर होता है। कटऑफ को पूरा करने वाले उम्मीदवारों को प्रवेश मिलेगा। एनआईआरएफ रैंकिंग 2024 में इंजीनियरिंग में एनआईटी दिल्ली 45वें स्थान पर है।
जेईई मेन 2025 सत्र 1 बीई/बीटेक पाठ्यक्रमों के लिए पेपर 1 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित किया जाएगा, जबकि पेपर 2 बीआर्क और बीप्लानिंग 30 जनवरी को एक ही पाली में आयोजित किया जाएगा।
प्राधिकरण जोसा काउंसलिंग के माध्यम से एनआईटी कटऑफ 2025 जारी करेगा। हालांकि, उम्मीदवार इस लेख में दी गई तालिकाओं के माध्यम से एनआईटी दिल्ली में प्रवेश के लिए आवश्यक न्यूनतम जेईई मेन अंकों की जांच कर सकते हैं।
एनआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए सामान्य श्रेणी के उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? इसकी जानकारी तालिका में दी गई है। इसमें एनआईटी दिल्ली शाखावार कटऑफ रैंक भी शामिल है-
पाठ्यक्रम का नाम | जेईई मेन कटऑफ रैंक | जेईई मेन मार्क्स |
|---|---|---|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 10663 | 180+ |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस | 7417 | 189+ |
सिविल इंजीनियरिंग | 23970 | 135+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 7361 | 188+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 16133 | 164+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 11537 | 174+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 19600 | 153+ |
वीएलएसआई डिजाइन और टेक्नोलॉजी | 13596 | 167+ |
एनआईटी दिल्ली में प्रवेश पाने के लिए ओबीसी श्रेणी के उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 में कितने मार्क्स चाहिए? इसकी जानकारी तालिका में दी गई है-
पाठ्यक्रम का नाम | जेईई मेन कटऑफ रैंक | जेईई मेन मार्क्स |
|---|---|---|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 3706 | 209+ |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस | 2105 | 217+ |
सिविल इंजीनियरिंग | 9017 | 185+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 3305 | 208+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 5331 | 214+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 4324 | 218+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 7360 | 187+ |
वीएलएसआई डिजाइन और टेक्नोलॉजी | 5643 | 210+ |
एनटीए परीक्षा से 3 दिन पहले जेईई मेन एडमिट कार्ड 2025 जारी करेगा। एनआईटी दिल्ली में एडमिशन पाने के लिए एससी कैटेगरी के उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 में कितने अंक चाहिए? इसकी जानकारी टेबल में दी गई है-
पाठ्यक्रम का नाम | जेईई मेन कटऑफ रैंक | जेईई मेन अंक |
|---|---|---|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 3706 | 209+ |
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस | 2105 | 217+ |
सिविल इंजीनियरिंग | 9017 | 185+ |
कंप्यूटर साइंस और इंजीनियरिंग | 3305 | 208+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 5331 | 214+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स और कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 4324 | 218+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 7360 | 187+ |
वीएलएसआई डिजाइन और टेक्नोलॉजी | 5643 | 210+ |
एनटीए जल्द जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। एनआईटी दिल्ली में एडमिशन पाने के लिए एसटी कैटेगरी के उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 में कितने अंक चाहिए? इसकी जानकारी टेबल में दी गई है-
कोर्स का नाम | जेईई मेन कटऑफ रैंक | जेईई मेन अंक |
|---|---|---|
एयरोस्पेस इंजीनियरिंग | 722 | 232+ |
सिविल इंजीनियरिंग | 379 | 260+ |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 443 | 257+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 1352 | 233+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 905 | 237+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 1423 | 230+ |
वीएलएसआई डिज़ाइन एंड टेक्नोलॉजी | 1730 | 223+ |
Also readJEE Advanced 2025: आईआईटी दिल्ली के लिए जेईई एडवांस्ड में कितने मार्क्स चाहिए? जानें कटऑफ, पात्रता
एनटीए जल्द जेईई मेन 2025 सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी कर सकता है। एनआईटी दिल्ली में एडमिशन पाने के लिए ईडबल्यूएस कैटेगरी के उम्मीदवारों को जेईई मेन 2025 में कितने अंक चाहिए? इसकी जानकारी टेबल में दी गई है-
कोर्स का नाम | जेईई मेन कटऑफ रैंक | जेईई मेन अंक |
|---|---|---|
आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डेटा साइंस | 1270 | 235+ |
कंप्यूटर साइंस एंड इंजीनियरिंग | 1250 | 236+ |
इलेक्ट्रिकल इंजीनियरिंग | 2551 | 219+ |
इलेक्ट्रॉनिक्स एंड कम्युनिकेशन इंजीनियरिंग | 1860 | 220+ |
मैकेनिकल इंजीनियरिंग | 3563 | 205+ |