Jharkhand Polytechnic Exam 2026: झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा शेड्यूल संशोधित, आवेदन तिथि 22 जून तक बढ़ी

Santosh Kumar | June 10, 2026 | 03:45 PM IST | 1 min read

यह प्रवेश परीक्षा राज्य के प्रमुख जिला मुख्यालयों - रांची, हजारीबाग़, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो और पलामू में आयोजित की जाएगी।

झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 19 मई से शुरू हुए। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली : झारखंड कंबाइंड एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन बोर्ड (जेसीईसीईबी) ने पॉलिटेक्निक एंट्रेंस कॉम्पिटिटिव एग्जामिनेशन (पीईसीई) 2026 के शेड्यूल में बदलाव किया है। बोर्ड ने ऑनलाइन आवेदन की आखिरी तारीख बढ़ाकर 22 जून कर दी है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट polycet.jceceb.org.in के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा के लिए आवेदन 19 मई से शुरू हुए।

आवेदन करने की शुरुआती समय-सीमा 17 जून तय की गई थी, लेकिन अब इसे बढ़ाकर 22 जून कर दिया गया है। बोर्ड की आधिकारिक सूचना के अनुसार, संशोधित समय-सारणी में अन्य महत्वपूर्ण तारीखें भी प्रभावित हुई हैं।

Jharkhand Polytechnic Exam 2026: प्रवेश परीक्षा संशोधित शेड्यूल

उम्मीदवार नीचे दी गई तालिका में झारखंड पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा का संशोधित शेड्यूल देख सकते हैं-

विवरण

नई निर्धारित तिथि

ऑनलाइन आवेदन करने की अंतिम तिथि

22.06.2026

ऑनलाइन आवेदन में भरे गए विवरणों में सुधार

23.06.2026 से 24.06.2026

ऑनलाइन एडमिट कार्ड वेबसाइट से डाउनलोड करने की तिथि

परीक्षा से 4 दिन पूर्व

परीक्षा की तिथि

12.07.2026

Also read CUET UG Answer Key 2026: सीयूईटी यूजी आंसर की cuet.nta.nic.in पर जारी, 11 जून तक चैलेंज का मौका

Jharkhand Polytechnic Exam 2026: पॉलिटेक्निक प्रवेश परीक्षा पैटर्न

यह प्रवेश परीक्षा राज्य के प्रमुख जिला मुख्यालयों - रांची, हजारीबाग़, जमशेदपुर, धनबाद, दुमका, चाईबासा, बोकारो और पलामू में आयोजित की जाएगी। परीक्षा पूरी तरह से ऑफलाइन मोड (ओएमआर शीट-आधारित) में होगी।

इसमें मल्टीपल-चॉइस सवाल होंगे। छात्रों की सुविधा के लिए, प्रश्न-पत्र हिंदी और अंग्रेज़ी दोनों भाषाओं में उपलब्ध होगा। इस परीक्षा पर राज्य सरकार की नवीनतम आरक्षण नीति लागू होगी। अधिक जानकारी के लिए ब्रोशर देखें।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Add as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]
[

नवीनतम शिक्षा समाचार

]