Saurabh Pandey | June 9, 2026 | 04:01 PM IST | 2 mins read
एनटीए ने 15.6 लाख से अधिक उम्मीदवारों के लिए आयोजित CUET UG-2026 की प्रोविजनल आंसर-की और रिस्पॉन्स शीट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी कर दी है। असंतुष्ट अभ्यर्थी प्रति प्रश्न 200 का शुल्क देकर 9 से 11 जून 2026 तक ऑनलाइन आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट (CUET UG) 2026 की प्रोविजनल आंसर-की और उम्मीदवारों के रिकॉर्डेड रिस्पॉन्स के साथ प्रश्न पत्र आधिकारिक वेबसाइट cuet.nta.nic.in पर जारी कर दिए हैं। परीक्षा में शामिल हुए सभी अभ्यर्थी अब आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं। इसके साथ ही एजेंसी ने उत्तर कुंजी को चुनौती देने की प्रक्रिया और तारीखों की भी घोषणा कर दी है।
एनटीए द्वारा जारी की गई प्रोविजनल आंसर-की के किसी उत्तर से जो उम्मीदवार संतुष्ट नहीं हैं, वे इसे ऑनलाइन चुनौती दे सकते हैं। आंसर-की को चुनौती देने की अवधि 9 जून से 11 जून 2026 (रात 10 बजे तक) निर्धारित की गई है।
इसके लिए उम्मीदवारों को प्रति प्रश्न 200 रुपये का गैर-रिफंडेबल प्रोसेसिंग शुल्क देना होगा। इस शुल्क का भुगतान क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, नेट बैंकिंग या यूपीआई (UPI) के माध्यम से 11 जून 2026 को रात 11:50 बजे तक किया जा सकता है। बिना शुल्क प्राप्ति के किसी भी चुनौती पर विचार नहीं किया जाएगा।
उम्मीदवारों द्वारा दर्ज कराई गई सभी आपत्तियों का सत्यापन विषय विशेषज्ञों के एक पैनल द्वारा किया जाएगा। यदि किसी उम्मीदवार की चुनौती सही पाई जाती है, तो आंसर-की को संशोधित किया जाएगा और उसके आधार पर सभी उम्मीदवारों के अंकों में सुधार किया जाएगा। इसी संशोधित फाइनल आंसर-की के आधार पर ही परीक्षा का अंतिम परिणाम तैयार और घोषित किया जाएगा। किसी भी व्यक्तिगत उम्मीदवार को उसकी आपत्ति स्वीकार या अस्वीकार होने की अलग से सूचना नहीं दी जाएगी। विशेषज्ञों द्वारा तय की गई उत्तर कुंजी ही अंतिम होगी।
यदि उम्मीदवारों को किसी भी प्रकार की तकनीकी कठिनाई का सामना करना पड़ता है, तो वे हेल्पलाइन नंबर 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या cuet-ug@nta.ac.in पर ईमेल लिख सकते हैं।
खेल कोटा के तहत प्रवेश चाहने वाले उम्मीदवारों को अनिवार्य रूप से फिटनेस मूल्यांकन से गुजरना होगा, जिसमें 50 मीटर स्प्रिंट, 1000 मीटर दौड़, ओवरहेड बॉल थ्रो और स्टैंडिंग लॉन्ग जंप शामिल हैं।
Abhay Pratap Singh