Trusted Source Image

UKSSSC Patwari Admit Card 2026: उत्तराखंड पटवारी और लेखपाल परीक्षा के एडमिट कार्ड जारी, एग्जाम डेट जानें

Abhay Pratap Singh | June 9, 2026 | 12:53 PM IST | 2 mins read

यूकेएसएसएससी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए ईमेल आईडी और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

उत्तराखंड ग्रुप सी पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तराखंड ग्रुप सी पदों पर भर्ती 2025 की लिखित परीक्षा 14 जून, 2026 को आयोजित की जाएगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UKSSSC) ने विज्ञापन संख्या-70/यूकेएसएसएससी/2025 के तहत पटवारी और लेखपाल सहित विभिन्न विभागों में ग्रुप-सी के पदों पर भर्ती के लिए लिखित परीक्षा के प्रवेश पत्र जारी कर दिए हैं। कैंडिडेट आधिकारिक वेबसाइट uksssc.co.in पर जाकर अपना एडमिट कार्ड जांच सकते हैं।

यूकेएसएसएससी पटवारी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को लॉगिन विंडो में ईमेल आईडी/ आवेदन संख्या और पासवर्ड/ जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल दर्ज करने होंगे। परीक्षा में उपस्थित होने वाले अभ्यर्थियों को यूकेएसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड के साथ एक मूल फोटो पहचान पत्र परीक्षा केंद्र पर लाना होगा।

उत्तराखंड पटवारी लेखपाल एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, परीक्षा तिथि, परीक्षा केंद्र का नाम व पता सहित अन्य विवरण जांच सकते हैं।

UKSSSC Admit Card 2026: परीक्षा कार्यक्रम

आधिकारिक नोटिस के अनुसार, “स्नातक स्तरीय अर्हता के पदों (सहायक समीक्षा अधिकारी/राजस्व उपनिरीक्षक (पटवारी)/ राजस्व उपनिरीक्षक (लेखपाल)/ ग्राम विकास अधिकारी/ ग्राम पंचायत अधिकारी/ वैयक्तिक सहायक/ सहायक अधीक्षक/ स्वागती/ सहायक स्वागती) के लिए लिखित प्रतियोगी परीक्षा 14 जून, 2026 को सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक पाली में आयोजित की जाएगी।”

Also readRSSB Ayush Officer DV Schedule 2026: आरएसएसबी आयुष ऑफिसर डीवी प्रक्रिया 11 जून से शुरू, 2,777 उम्मीदवार चयनित

अभ्यर्थियों द्वारा डाउनलोड किए गए प्रवेश पत्र पर बार कोड होना आवश्यक है। उत्तराखंड पटवारी लेखपाल एडमिट कार्ड में दिए गए निर्देशों को अच्छे से जांचने की सलाह दी गई है। प्रवेश पत्र से संबंधित किसी भी समस्या के लिए हेल्पलाइन नंबर 9520991174 एवं 9520991172 तथा chayanayog@gmail.com पर संपर्क कर सकते हैं।

यूकेएसएसएससी ग्रुप सी भर्ती 2025 परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर 8:30 बजे तक पहुंचना होगा। साथ ही, सुबह 10:30 बजे से पहले फ्रिस्किंग /बायोमेट्रिक सत्यापन करा लेना चाहिए। लिखित परीक्षा में सफल कैंडिडेट ही फिजिकल टेस्ट में शामिल होंगे। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 184 पद भरे जाएंगे।

UKSSSC Patwari and Lekhpal Admit Card 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार यूकेएसएसएससी ग्रुप सी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड कर सकते हैं:

  • डायरेक्ट लिंक uksssc.co.in/admitAdvt70REexamV02/ पर जाएं।
  • होमपेज पर उपलब्ध लिंक में से किसी भी एक में क्लिक करें।
  • लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
  • यूकेएसएसएससी पटवारी एडमिट कार्ड जांचें व प्रिंट निकाल लें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications