Santosh Kumar | June 8, 2026 | 12:01 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार शेड्यूल के अनुसार, तय तिथि पर सुबह 10 बजे डीएमएचएस हॉल, डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज, स्वास्थ्य भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मौजूद रहें।

नई दिल्ली: राजस्थान कर्मचारी चयन बोर्ड (आरएसएसबी) ने 2026 में आयुष अधिकारियों (आयुर्वेद, होम्योपैथी और यूनानी) की भर्ती के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) प्रक्रिया का शेड्यूल जारी कर दिया है। चुने गए 2,777 उम्मीदवारों के लिए डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 11 जून से शुरू होगा। यह प्रक्रिया राजस्थान स्वास्थ्य विभाग के तहत कॉन्ट्रैक्ट पर आधारित पदों पर नियुक्ति के लिए आयोजित की जा रही है।
उम्मीदवार अपने नाम, रोल नंबर या मेरिट लिस्ट के आधार पर आरएसएसबी की आधिकारिक वेबसाइट पर शेड्यूल देख सकते हैं। जारी किए गए शेड्यूल के अनुसार, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) की प्रक्रिया 9 जुलाई तक चलेगी।
चुने गए उम्मीदवारों को तय तिथि और निर्धारित केंद्र पर रिपोर्ट करना होगा। डीवी के लिए सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स जैसे कि एजुकेशनल सर्टिफिकेट जाति और आय प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, फोटो और अन्य जरूरी दस्तावेज साथ लाएं।
जो उम्मीदवार डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन (डीवी) की प्रक्रिया सफलतापूर्वक पूरी कर लेंगे, उन्हें मेडिकल जांच से गुजरना होगा। अंतिम चयन मेरिट, डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन और मेडिकल फिटनेस के आधार पर होगा।
आयुष ऑफिसर डीवीचयनित उम्मीदवार शेड्यूल के अनुसार, तय तिथि पर सुबह 10 बजे डीएमएचएस हॉल, डायरेक्टरेट ऑफ मेडिकल एंड हेल्थ सर्विसेज, स्वास्थ्य भवन, तिलक मार्ग, सी-स्कीम, जयपुर में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन के लिए मौजूद रहें।
उम्मीदवारों सभी ओरिजिनल डॉक्यूमेंट्स, उनकी सेल्फ-अटेस्टेड फोटोकॉपी, साथ ही अपने एप्लीकेशन फॉर्म और डिटेल्ड एप्लीकेशन फॉर्म की कॉपी लानी होंगी। अधिक जानकारी के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।