Trusted Source Image

ISRO Admit Card 2026: इसरो एडमिट कार्ड असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए isro.gov.in पर जारी

Saurabh Pandey | September 13, 2026 | 01:51 PM IST | 1 min read

इसरो एडमिट कार्ड असिस्टेंट सहित विभिन्न पदों के लिए जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट isro.gov.in पर जाकर इसे डाउनलोड कर सकते हैं।

इसरो भर्ती परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)
इसरो भर्ती परीक्षा से पहले एडमिट कार्ड डाउनलोड और प्रिंट करना जरूरी है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : इंडियन स्पेस रिसर्च ऑर्गनाइजेशन (ISRO) ने असिस्टेंट, जूनियर पर्सनल असिस्टेंट (JPA), अपर डिवीजन क्लर्क (UDC) और स्टेनोग्राफर पदों के लिए भर्ती परीक्षा का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। जिन उम्मीदवारों ने इस भर्ती परीक्षा के लिए आवेदन किया था, वे अपने लॉगिन क्रेडेंशियल्स का इस्तेमाल करके अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं।

इसरो एडमिट कार्ड में परीक्षा की तारीख, सेंटर, रिपोर्टिंग का समय, शिफ्ट, रोल नंबर और परीक्षा के दिन के लिए जरूरी निर्देश जैसी अहम जानकारी दी गई है। उम्मीदवारों को अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद उस पर दी गई सभी जानकारियों को ध्यान से देखना चाहिए।

ISRO Exam Date 2026: परीक्षा तिथि

इसरो परीक्षा कार्यक्रम के अनुसार, कंप्यूटर-आधारित टेस्ट (CBT) 21 सितंबर 2026 को आयोजित किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर एडमिट कार्ड की प्रिंटेड कॉपी और एक वैलिड फोटो आईडी साथ ले जानी होगी।

इसरो भर्ती परीक्षा के तहत फाइनल सिलेक्शन लिखित परीक्षा के मार्क्स के आधार पर किया जाएगा। स्किल टेस्ट क्वालिफाइंग नेचर का होगा और इसके मार्क्स फाइनल मेरिट लिस्ट में नहीं जोड़े जाएंगे।

ISRO Exam 2026: परीक्षा पैटर्न (असिस्टेंट, यूडीसी)

भाग
विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
समय
A
जनरल इंग्लिश
50
50
150 मिनट
B
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड
50
50

C
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीजनिंग एबिलिटी
50
50

D
जनरल नॉलेज
50
50

कुल
200
200

Also read HP DElED Counselling 2026: बची हुई 947 सीटों के लिए राउंड 2 प्रोसेस 15 से 16 सितंबर तक होगा, अधिसूचना जारी

ISRO Exam 2026: परीक्षा पैटर्न (जेपीए, स्टेनोग्राफर)

भाग
विषय
प्रश्नों की संख्या
अंक
समय
A
इंग्लिश लैंग्वेज एंड कॉम्प्रिहेंशन
100
100
150 मिनट
B
जनरल इंटेलिजेंस एंड रीज़निंग एबिलिटी
50
50

C
क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड एंड जनरल नॉलेज
50
50

कुल
200
200
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications