Trusted Source Image

SSC CGL Exam Dates 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 30 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम

Santosh Kumar | September 12, 2026 | 07:00 PM IST | 1 min read

उम्मीदवारों को परीक्षा शहर के बारे में जानकारी 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' के माध्यम से दी जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।

Back

SSC CGL Complete Guide

Candidates can download this ebook to know all about SSC CGL.

Download EBook
एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: स्टाफ सिलेक्शन कमीशन (एसएससी) ने कंबाइंड ग्रेजुएट लेवल (सीजीएल) 2026 की टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी कर दिया है। आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर दी गई जानकारी के अनुसार, टियर-1 कंप्यूटर-बेस्ड परीक्षा 30 सितंबर से शुरू होगी और 30 अक्टूबर तक आयोजित की जाएगी। एसएससी ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट ssc.gov.in पर इस संबंध में अधिसूचना जारी की है।

एसएससी सीजीएल 2026 के लिए लगभग 12,256 संभावित रिक्तियां हैं। इसका नोटिफिकेशन 21 मई को जारी किया गया और आवेदन प्रक्रिया जून में पूरी हो गई। टियर-1 परीक्षा देश भर के विभिन्न केंद्रों पर कई शिफ्ट में होगी।

SSC CGL Admit Card 2026: एसएससी सीजीएल एडमिट कार्ड जल्द

उम्मीदवारों को परीक्षा शहर के बारे में जानकारी 'सिटी इंटिमेशन स्लिप' के माध्यम से दी जाएगी, जबकि एडमिट कार्ड परीक्षा से कुछ दिन पहले डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा। सीजीएल टियर-1 परीक्षा में चार सेक्शन होंगे।

इसमें जनरल इंटेलिजेंस और रीजनिंग, जनरल अवेयरनेस, क्वांटिटेटिव एप्टीट्यूड और इंग्लिश कॉम्प्रिहेंशन शामिल है। एसएससी सीजीएल परीक्षा कंप्यूटर-बेस्ड टेस्ट (सीबीटी) होगी और इसमें नेगेटिव मार्किंग का प्रावधान भी होगा।

Also readSSC Answer Key 2025: एएसओ, एसएसए, जेएसए समेत 4 विभागीय परीक्षाओं की आंसर की जारी, 12 सितंबर तक करें चैलेंज

SSC CGL Exam 2026: एसएससी सीजीएल टियर-2 एग्जाम कब?

सीजीएल परीक्षा केंद्र, शिफ्ट का समय और अन्य विवरण एडमिट कार्ड पर स्पष्ट रूप से दिए जाएंगे। टियर-1 में सफल उम्मीदवार टियर-2 परीक्षा के लिए पात्र होंगे, जो संभावित रूप से दिसंबर 2026 में आयोजित की जाएगी।

चयन प्रक्रिया में डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन भी शामिल होगा। इस भर्ती अभियान का उद्देश्य विभिन्न मंत्रालयों और विभागों में ग्रुप B और ग्रुप C के पदों को भरना है। लेटेस्ट अपडेट्स एसएससी की आधिकारिक वेबसाइट पर देख सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications