Trusted Source Image

SSC Stenographer 2025: एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक सक्रिय, लास्ट डेट जानें

Abhay Pratap Singh | September 11, 2026 | 01:02 PM IST | 1 min read

एसएससी स्टेनोग्राफर ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस विंडो लॉगिन करने के लिए रोल नंबर, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता है।

एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक आज से सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एसएससी स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी के लिए विकल्प सह वरीयता लिंक आज से सक्रिय है। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: कर्मचारी चयन आयोग (SSC) ने आज से स्टेनोग्राफर ग्रेड सी और डी भर्ती 2025 के तहत चयनित उम्मीदवारों से जोन/फॉर्मेशन आवंटन के लिए सीबीआईसी द्वारा विकल्प-सह-वरीयताएं आमंत्रित की हैं। यह प्रक्रिया स्टेनोग्राफर ग्रेड 1/ग्रेड सी और स्टेनोग्राफर ग्रेड 2/ग्रेड डी के पदों के लिए की जा रही है।

अभ्यर्थी 11 सितंबर से 15 सितंबर तक https://dghrdcbic.gov.in/allocation/userlogin लिंक के माध्यम से वरीयता प्रस्तुत करने के लिए ऑनलाइन मॉड्यूल पर पहुंच सकते हैं। एसएससी स्टेनोग्राफर ऑप्शन-कम-प्रिफरेंस विंडो लॉगिन करने के लिए पंजीकृत रोल नंबर, ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल का उपयोग करना होगा।

आयोग ने कहा कि, “कोई भी उपलब्ध विकल्प खाली न छोड़ें, विधिवत भरा हुआ ऑनलाइन प्रोफॉर्मा 15 सितंबर 2026 तक जमा किया जाना चाहिए अन्यथा माना जाएगा कि कोई प्राथमिकता नहीं है। उम्मीदवारों द्वारा वरीयता/ प्राथमिकता का चयन करने के लिए विकल्पों का प्रयोग केवल एक बार ही किया जा सकेगा।”

Also readSSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

अभ्यर्थियों को यदि ऑनलाइन मॉड्यूल तक पहुंचने के लिए ओटीपी प्राप्त नहीं होता है या ऑनलाइन वरीयताएं भरने में कोई कठिनाई आती है, तो वरीयताएं प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि से कम से कम तीन दिन पहले usad3b@gov.in पर ईमेल करना होगा। आवंटन योग्यता-सह-वरीयता के आधार पर किया जाएगा।

एसएससी ने कहा कि एक बार चुने गए विकल्प को अंतिम माना जाएगा और किसी भी परिस्थिति में उसे बदला नहीं जाएगा। यदि कोई उम्मीदवार कोई वरीयता नहीं दर्शाता है, तो विभाग प्रशासनिक आवश्यकताओं के अनुसार उसे किसी भी जोन/ संरचना में आवंटित करने के लिए स्वतंत्र है।

SSC Stenographer 2025 Option-cum-Preference:

वर्तमान में एसएससी द्वारा साझा किए गए परिणामों के डेटा के आधार पर सीबीआईसी द्वारा विकल्प/ वरीयताएं मांगी गई हैं। आयोग ने आधिकारिक नोटिस में कैडर कंट्रोलिंग अथॉरिटीज और उनके कोड की सूची भी जारी की है। वरीयत सह विकल्प भरने की प्रक्रिया उम्मीदवार एसएससी की नवीनतम नोटिस में जांच सकते हैं।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications