Trusted Source Image

NID DAT 2027: एनआईडी डीएटी पंजीकरण admissions.nid.edu पर शुरू; पात्रता, शुल्क और आवेदन प्रक्रिया जानें

Abhay Pratap Singh | September 11, 2026 | 11:36 AM IST | 2 mins read

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) और मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनआईडी डीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

एनआईडी डीएटी 2027 करेक्शन विंडो 1 से 3 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
एनआईडी डीएटी 2027 करेक्शन विंडो 1 से 3 दिसंबर 2026 तक खुली रहेगी। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: राष्ट्रीय डिजाइन संस्थान (NID) ने डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट (DAT) 2027 को लिए ऑनलाइन माध्यम में 10 सितंबर से पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट admissions.nid.edu पर जाकर एनआईडी डीएटी 2027 एप्लीकेशन फॉर्म अंतिम तिथि 30 नवंबर 2026 तक भर सकते हैं।

एआईडी डीएटी आवेदन फॉर्म 2027 में सुधार के लिए उम्मीदवारों को 1 दिसंबर से 3 दिसंबर 2026 तक समय दिया गया है। आवेदन शुल्क के रूप में सामान्य/ सामान्य-ईडब्ल्यूएस/ ओबीसी-एनसीएल को 3000 रुपये, महिला कैंडिडेट को 2000 रुपये, एससी/ एसटी को 1500 रुपये और दिव्यांग/ थर्ड जेंडर को 500 रुपये और विदेशी नागरिकों को 125USD देना होगा।

NID DAT 2027 Eligibility Criteria: शैक्षणिक योग्यता

नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ डिजाइन में बैचलर ऑफ डिजाइन (B.Des) और मास्टर ऑफ डिजाइन (M.Des) जैसे पाठ्यक्रमों में प्रवेश के लिए एनआईडी डीएटी 2026 प्रवेश परीक्षा आयोजित की जाती है।

  • बीडिज के लिए - किसी मान्यता प्राप्त शिक्षा बोर्ड से कक्षा 12वीं की परीक्षा किसी भी स्ट्रीम (विज्ञान, कला, वाणिज्य, मानविकी आदि) में पास या शामिल हो रहे कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं।
  • एमडिज के लिए - अभ्यर्थी के पास किसी भी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से किसी भी विषय में स्नातक (Bachelor's Degree) की डिग्री या इसके समकक्ष योग्यता होनी चाहिए।

एनआईडी डिजाइन एप्टीट्यूड टेस्ट 2026 के लिए परीक्षा दो चरणों प्रीलिम्स और मेन्स में आयोजित की जाएगी। एनआईडी 2027 आवेदन प्रक्रिया में पंजीकरण, फॉर्म भरना, दस्तावेज अपलोड करना और शुल्क भुगतान जैसे चरण शामिल हैं। अधिक जानकारी के लिए https://admissions.nid.edu/NIDA2027/default.aspx पर विजिट कर सकते हैं।

Also readIIM Ahmedabad Admission 2026: आईआईएम अहमदाबाद में जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम के 25वें बैच के लिए प्रवेश शुरू

NID DAT 2027 Application Form: महत्वपूर्ण तिथियां

नीचे सारणी में एनआईडी डीएटी 2026 के लिए महत्वपूर्ण तिथियों की जांच कर सकते हैं:

क्रम संख्याविवरणतिथि व समय
बीडिजएमडिज

1

DAT के लिए निर्धारित आवेदन शुल्क के साथ ऑनलाइन आवेदन पत्र जमा करना

10 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

10 सितंबर 2026 से 30 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

2

आवेदन पत्र में संशोधन/सुधार (Edit) की अवधि

01 दिसंबर 2026 (शाम 04:00 बजे) से 03 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

01 दिसंबर 2026 (शाम 4:00 बजे) से 03 दिसंबर 2026 (रात 11:59 बजे तक)

3

DAT प्रीलिम्स (Prelims) के प्रवेश पत्र (Admit Card) डाउनलोड करना**

10 दिसंबर 2026 (शाम 04:00 बजे से)

10 दिसंबर 2026 (शाम 4:00 बजे से)

4

DAT प्रीलिम्स परीक्षा (Exam)

रविवार, 20 दिसंबर 2026

रविवार, 20 दिसंबर 2026

5

DAT प्रीलिम्स परीक्षा का परिणाम (Result)

16 मार्च 2027 (शाम 04:00 बजे)

16 फरवरी 2027 (शाम 04:00 बजे)

6

श्रेणी प्रमाण पत्र (Category Certificate) में संशोधन हेतु एकमुश्त अवसर

16 फरवरी 2027 (शाम 04:00 बजे) से 28 फरवरी 2027 (रात 11:59 बजे तक)

15 जनवरी 2027 (शाम 04:00 बजे) से 31 जनवरी 2027 (रात 11:59 बजे तक)

7

DAT प्रीलिम्स उत्तर पुस्तिका के अंकों की पुनर्गणना (Re-totalling)

16 मार्च 2027 (शाम 04:00 बजे) से 17 मार्च 2027 (रात 11:59 बजे तक)

16 फरवरी 2027 (शाम 06:00 बजे) से 18 फरवरी 2027 (रात 11:59 बजे तक)
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications