Abhay Pratap Singh | September 9, 2026 | 10:58 AM IST | 2 mins read
आईआईएमए के जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं।

नई दिल्ली: इंडियन इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट अहमदाबाद (IIMA) ने जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (GMP) के 25वें बैच के लिए प्रवेश शुरू कर दिए हैं। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार आईआईएम की आधिकारिक वेबसाइट www.iima.ac.in या www.iima.ac.in/iima-dubai-campus पर जाकर अंतिम तिथि 13 सितंबर 2026 तक ऑनलाइन माध्यम में अप्लाई कर सकते हैं।
आईआईएम अहमदाबाद के जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम में एडमिशन के लिए डिप्लोमा, स्नातक या स्नातकोत्तर डिग्री प्राप्त कैंडिडेट आवेदन के लिए पात्र हैं। साथ ही, कैंडिडेट के पास किसी भी कार्य या उद्योग में कम से कम 5 वर्ष का कार्य अनुभव होना चाहिए। इंटर्नशिप और प्रशिक्षण अवधि को अनुभव की आवश्यकता में नहीं गिना जाता है।
इस कार्यक्रम में प्रवेश केवल आवेदन प्राप्त आवेदनों के माध्यम से ही दिया जाएगा:
आईआईएमए का जीपीएम प्रोग्राम डायरेक्ट टू डिवाइस और ऑन-कैंपस मॉड्यूल मोड में शनिवार को दोपहर 2 बजे से शाम 6 बजे तक (यूएई समय) और चयनित रविवार आयोजित किया जाएगा।
Also readBRICS Summit 2026: ब्रिक्स शिखर सम्मेलन के मद्देनजर दिल्ली में 11 सितंबर को स्कूलों में रहेगा अवकाश
दुबई स्थित नॉलेज एंड ह्यूमन डेवलपमेंट अथॉरिटी (KHDA) से मान्यता प्राप्त आईआईएम अहमदाबाद के 9 महीने के जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (GMP) की कक्षाएं सितंबर माह से शुरू होंगी। इस प्रोग्राम में कुल 100 सत्र होंगे, जिनमें 60 ऑनलाइन और 40 आमने-सामने के सत्र शामिल हैं। यह कार्यक्रम 10 दिनों के गहन प्रशिक्षण सत्र के रूप में अहमदाबाद परिसर में 16 सत्र और दुबई परिसर में 24 सत्र आयोजित किए जाएंगे।
आईआईएम अहमदाबाद का जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम (जीएमपी) मध्य पूर्व, एशिया और अफ्रीका के वैश्विक पेशेवरों के लिए डिजाइन किया गया एक प्रमुख अंतरराष्ट्रीय कार्यकारी कार्यक्रम है। अधिक जानकारी के लिए https://www.iima.ac.in/iima-dubai-campus/exed-dubai/gmp पर विजिट कर सकते हैं।
आईआईएमए दुबई कैंपस के डीन, प्रो सुनील शर्मा ने कहा, “सीनियर लीडरशिप में अब सिर्फ काम से जुड़ी जानकारी से ज्यादा की जरूरत होती है। अनिश्चित हालात में सही फैसले लेते समय एग्जिक्यूटिव्स को स्ट्रैटेजी, टेक्नोलॉजी, लोगों और परफॉर्मेंस के बीच तालमेल बिठाना होता है। जनरल मैनेजमेंट प्रोग्राम अनुभवी प्रोफेशनल्स को अपना मैनेजमेंट का नजरिया बढ़ाने, पुरानी मान्यताओं को चुनौती देने और मुश्किल ऑर्गनाइजेशनल सवालों को साफ सोच, सही समझ और आत्मविश्वास के साथ हल करने में मदद करता है।”