Trusted Source Image

MCC NEET UG Counselling 2026: नीट यूजी राउंड 2 का संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट mcc.nic.in पर जारी

Santosh Kumar | September 12, 2026 | 03:32 PM IST | 1 min read

जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 सितंबर को होगा।

Back

NEET 2026 College Predictor

Predict your MBBS, BDS & AYUSH admission chances with the NEET College Predictor. Get personalized college recommendations based on rank, category & quota.

Try Now
नीट यूजी राउंड 2 का संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)
नीट यूजी राउंड 2 का संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किया गया है। (प्रतीकात्मक-फ्रीपिक)

नई दिल्ली: मेडिकल काउंसलिंग कमेटी (एमसीसी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट mcc.nic.in पर नीट यूजी काउंसलिंग 2026 के राउंड 2 का संशोधित प्रोविजनल सीट अलॉटमेंट रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार अब अपने लॉगिन या पीडीएफ के जरिए अलॉट किए गए कॉलेज, कोर्स और कैटेगरी की जानकारी देख सकते हैं। यह रिजल्ट 15 प्रतिशत ऑल इंडिया कोटा, डीम्ड यूनिवर्सिटी, सेंट्रल यूनिवर्सिटी, एम्स, जिपमर और अन्य संबंधित सीटों से जुड़ा है।

इससे पहले, 10 सितंबर को प्रोविजनल रिजल्ट जारी किया गया था, ताकि उम्मीदवार उसमें मौजूद कमियों या गलतियों की ओर ध्यान दिला सकें। संशोधित रिजल्ट में उन शिकायतों और अपडेट्स को ध्यान में रखा गया है।

एमसीसी ने नतीजों में पाई गई किसी भी गड़बड़ी या गलती की रिपोर्ट करने का मौका भी दिया है। शिकायतें केवल पोर्टल पर मौजूद "कैंडिडेट्स ग्रीवेंस एंड क्वेरी रिड्रेसल सिस्टम" के जरिए और आज दोपहर 3 बजे तक ही की जा सकती हैं।

Also readNBEMS NEET PG 2026 Result: नीट पीजी का रिजल्ट कब आएगा? आंसर-की पीडीएफ natboard.edu.in पर जल्द

एमसीसी ने साफ किया है कि यह प्रोविजनल रिजल्ट केवल जानकारी के लिए है और इसमें बदलाव हो सकता है। उम्मीदवार इस अलॉटमेंट के आधार पर सीट पर अपना हक नहीं जता सकते और न ही इसे कोर्ट में चुनौती दी जा सकती है।

अलॉट किए गए कॉलेज में रिपोर्टिंग फाइनल रिजल्ट घोषित होने के बाद ही करनी होगी। जिन कैंडिडेट्स को सीट अलॉट होगी, उन्हें 12 से 18 सितंबर के बीच संबंधित कॉलेज में रिपोर्ट करना होगा। डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन 19 सितंबर को होगा।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications