Santosh Kumar | September 12, 2026 | 06:29 PM IST | 1 min read
उम्मीदवार फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर आंसर की सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें।

नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूपीएसएसएससी) ने अपनी आधिकारिक वेबसाइट पर असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन और शिक्षक संवर्ग मुख्य परीक्षा 2026 के लिए फाइनल आंसर की जारी कर दी है। यह परीक्षा 12 जुलाई को आयोजित की गई। उम्मीदवार अब आयोग की आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in के माध्यम से दोनों मुख्य परीक्षा की फाइनल आंसर-की जांच सकते हैं।
लघु सिंचाई विभाग के तहत 'असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन' पद के लिए प्रोविजनल आंसर की 14 जुलाई को व दिव्यांगजन सशक्तिकरण निदेशालय के तहत टीचर कैडर के पदों के लिए प्रोविजनल आंसर की 13 जुलाई को जारी की गई।
इसके बाद, आयोग ने आपत्तियां जमा करने के लिए 15 जुलाई तक का समय दिया। प्रकाशित प्रोविज़नल आंसर की के खिलाफ मिली आपत्तियों की समीक्षा करने के बाद, संबंधित परीक्षा के 'मास्टर सेट' की आंसर की जारी कर दी गई है।
Also readUPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें
उम्मीदवार फाइनल आंसर की डाउनलोड करने के लिए आयोग की वेबसाइट पर जाएं। होमपेज पर आंसर की सेक्शन में संबंधित लिंक पर क्लिक करें। यह सेट-वाइज हो सकती है, इसलिए इसे अपने प्रश्न पत्र के अनुसार मिला लें।
फाइनल आंसर की जारी होने के बाद, अब जल्द ही नतीजे आने की उम्मीद है। टीचर कैडर में कुल 58 पद और बोरिंग टेक्नीशियन के लिए 402 पद थे। सिलेक्शन प्रोसेस में लिखित परीक्षा के बाद डॉक्यूमेंट वेरिफिकेशन शामिल है।