Trusted Source Image

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी, कटऑफ अंक जानें

Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 07:39 PM IST | 1 min read

यूपीएसएसएससी ने यूपी लेखपाल भर्ती के लिए मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। आयोग ने कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक भी जारी कर दिया है।

उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ अंक घोषित कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)
उत्तर प्रदेश लेखपाल भर्ती परीक्षा का रिजल्ट और कट-ऑफ अंक घोषित कर दिया गया है। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (UPSSSC) ने लेखपाल मुख्य परीक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। लिखित परीक्षा के अंकों की मेरिट के आधार पर कुल 28,409 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए सफल घोषित किया गया है। सफल घोषित किए उम्मीदवार अब आधिकारिक वेबसाइट upsssc.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि यह परिणाम केवल दस्तावेज सत्यापन प्रक्रिया के लिए जारी किया गया है और यह अंतिम चयन परिणाम नहीं है। उम्मीदवारों के दस्तावेजों की जांच और सत्यापन के बाद अंतिम चयन परिणाम यथासमय घोषित किया जाएगा।

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: स्कोरकार्ड विवरण

  1. उम्मीदवार का नाम
  2. पंजीकरण संख्या
  3. रोल नंबर
  4. जन्म तिथि
  5. अभिभावक का नाम
  6. परीक्षा का नाम
  7. नॉर्मलाइज़्ड स्कोर
  8. यूपीएसएसएससी लेखपाल कट-ऑफ मार्क्स
  9. श्रेणी
  10. योग्यता की स्थिति
  11. शॉर्टलिस्ट / मेरिट की स्थिति

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: डॉक्यूमेंट अपलोड की प्रक्रिया

यूपी लेखपाल मुख्य परीक्षा के लिए सफल और दस्तावेज सत्यापन के लिए चयनित उम्मीदवारों को अपने दस्तावेज अपलोड करने से संबंधित विस्तृत जानकारी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट के माध्यम से अलग से दी जाएगी।

Also read HP TET 2026: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क; परीक्षा तिथि जानें

UPSSSC Lekhpal Mains Result 2026: कैटेगरीवाइज कटऑफ अंक

श्रेणी
कटऑफ अंक
अनारक्षित
58.75
अनुसूचित जाति
51.25
अनुसूचित जनजाति
44.00
अन्य पिछड़ा वर्ग
55.75
आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग
55.25


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications