Trusted Source Image

HP TET 2026: हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड, शुल्क; परीक्षा तिथि जानें

Saurabh Pandey | September 11, 2026 | 05:30 PM IST | 2 mins read

हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा के लिए आवेदन फॉर्म जारी कर दिया है। इसके साथ ही फॉर्म भरने की प्रक्रिया भी ऑनलाइन शुरू हो चुकी है।

हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HPTET) 2026 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)
हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HPTET) 2026 के लिए आवेदन शुरू हो चुके हैं। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड (HPBoSE) ने हिमाचल प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (HPTET) 2026 के लिए आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट hpbose.org पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 3 अक्टूबर तक है। जो उम्मीदवार निर्धारित तिथि तक आवेदन करने से चूक जाते हैं, वे 600 रुपये विलंब शुल्क के साथ 4 अक्टूबर तक अपना फॉर्म भरकर जमा कर सकते हैं।

एचपी टेट 2026 आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि के बाद उम्मीदवार अपने फॉर्म में कैटेगरी या सब-कैटेगरी को छोड़कर सभी फील्ड में 9 से 12 अक्टूबर के बीच ऑनलाइन सुधार कर सकेंगे। इस तारीख के बाद किसी भी जानकारी में कोई सुधार करने की अनुमति नहीं होगी। अगर कोई उम्मीदवार अपनी कैटेगरी/सब-कैटेगरी में सुधार करवाना चाहता है, तो उसे बोर्ड ऑफिस में खुद जाकर एप्लीकेशन, वैलिड कैटेगरी सर्टिफिकेट और फीस (अगर जरूरी हो) के साथ 15 अक्टूबर 2026 अप्लाई करना होगा।

HP TET November 2026: आवेदन शुल्क

श्रेणी
आवेदन शुल्क
सामान्य एवं इसकी उप-श्रेणियां (PHH को छोड़ कर)
1200 रुपये
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) / अनुसूचित जनजाति (ST) / अनुसूचित जाति (SC) / दिव्यांग (PH)
700 रुपये

HPTET 2026 Exam Schedule: परीक्षा कार्यक्रम

परीक्षा का नाम
परीक्षा की तिथि
समय
अवधि
टीजीटी (आर्ट्स) टीईटी
22 नवंबर 2026
सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक
2.30 घंटे
जेबीटी टीईटी
22 नवंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
2.30 घंटे

(i) टीजीटी (नॉन-मेडिकल) टीईटी

(ii) विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) टीईटी (कक्षा 6 से कक्षा 12)

29 नंवबर 2026
सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक
2.30 घंटे

(i) टीजीटी (संस्कृत) टीईटी

(ii) विशेष शिक्षक (स्पेशल एजुकेटर) टीईटी (प्री-प्राइमरी से कक्षा 5)

29 नंवबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
2.30 घंटे

(i) टीजीटी (मेडिकल) टीईटी

(ii) पंजाबी टीईटी

(iii) उर्दू टीईटी

6 दिसंबर 2026
सुबह 10 बजे से 12:30 बजे तक
2.30 घंटे
टीजीटी हिंदी टीईटी
6 दिसंबर 2026
दोपहर 2 बजे से शाम 4:30 बजे तक
2.30 घंटे

HPTET 2026 Exam Schedule: परीक्षा पैटर्न

एचपी टीईटी 2026 परीक्षा में कुल 150 बहुविकल्पीय प्रश्न होंगे। प्रत्येक प्रश्न 1 अंक का होगा, यानी पूरी परीक्षा कुल 150 अंकों की होगी। परीक्षा को पूरा करने के लिए 150 मिनट (2.5 घंटे) का समय मिलेगा। गलत उत्तर देने पर कोई अंक नहीं काटा जाएगा। उम्मीदवारों को उत्तर ओएमआर शीट पर केवल नीले या काले बॉलपॉइंट पेन से गोला भरकर देना होगा। OMR शीट पर एक बार गोला भरने के बाद उसे बदला या सुधारा नहीं जा सकता, इसलिए उत्तर का चयन सोच-समझकर और ध्यानपूर्वक करें।

Also read SSC CPO Recruitment 2026: दिल्ली पुलिस और सीएपीएफ में एसआई भर्ती के लिए आवेदन शुरू, पात्रता मानदंड जानें

HP TET November 2026: क्वालीफाइंग मार्क्स

श्रेणी
पास परसेंटेज
150 में से न्यूनतम अंक
अनारक्षित
60%
90
अनुसूचित जाति / अनुसूचित जनजाति / अन्य पिछड़ा वर्ग / दिव्यांग (अनारक्षित सहित)
55%
82
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications