Santosh Kumar | June 10, 2026 | 02:07 PM IST | 1 min read
जिन उम्मीदवारों ने 9 जून को शाम 5 बजे तक अपनी पसंद भरी और सेव की थीं, उनके लिए मॉक अलॉटमेंट-2 जारी कर दिया गया है।

नई दिल्ली: जॉइंट सीट एलोकेशन अथॉरिटी (जोसा) ने आज मॉक सीट एलोकेशन 2 का रिजल्ट जारी कर दिया है। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट josaa.admissions.nic.in पर लॉग इन करके अपनी संभावित सीट अलॉटमेंट देख सकते हैं। यह मॉक अलॉटमेंट जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड 2026 के आधार पर तैयार किया गया है, जिससे छात्रों को अपनी चॉइस फिलिंग में बदलाव करने का आखिरी मौका मिलता है।
जिन उम्मीदवारों ने 9 जून को शाम 5 बजे तक अपनी पसंद भरी और सेव की थीं, उनके लिए मॉक अलॉटमेंट-2 जारी कर दिया गया है। जोसा मॉक राउंड-1 के नतीजे पहले ही 8 जून को आधिकारिक वेबसाइट पर जारी किए गए थे।
अब छात्र रैंक, कैटेगरी और उपलब्ध सीटों के आधार पर संभावित अलॉटमेंट देखकर अपनी पसंद की लिस्ट में बदलाव कर सकते हैं। जोसा काउंसलिंग के तहत आईआईटी, एनआईटी, आईआईआईटी और जीएफटीआई में प्रवेश मिलेगा।
मॉक अलॉटमेंट के बाद, उम्मीदवारों को अपनी पसंद में बदलाव करने का मौका मिलता है। राउंड 1 के लिए असल सीट अलॉटमेंट 13 जून को होना है। शेड्यूल के अनुसार चॉइस फिलिंग की आखिरी तारीख 11 जून, 2026 है।
जोसा मॉक सीट अलॉटमेंट 2 रिजल्ट देखने के लिए उम्मीदवारों को नीचे बताए चरणों का पालना करना होगा-
जो उम्मीदवार जेईई मेन और जेईई एडवांस्ड में क्वालीफाई कर चुके हैं और न्यूनतम कट-ऑफ मार्क्स हासिल कर चुके हैं, वे जोसा काउंसलिंग में भाग लेने के पात्र हैं। उम्मीदवार केवल आधिकारिक वेबसाइट से ही जानकारी लें।