Trusted Source Image

JoSAA 2026 Counselling: आईआईटी, एनआईटी में एडमिशन के लिए जोसा काउंसलिंग रजिस्ट्रेशन josaa.nic.in पर शुरू

Saurabh Pandey | June 2, 2026 | 05:38 PM IST | 3 mins read

देश के आईआईटी (IITs) और एनआईटी (NITs) जैसे संस्थानों में दाखिले के लिए जोसा (JoSAA) काउंसलिंग का रजिस्ट्रेशन लिंक एक्टिव हो गया है। जेईई क्वालिफाइड छात्र josaa.nic.in पर जाकर चॉइस फिलिंग कर सकते हैं, जिसके बाद 8 जून को मॉक सीट अलॉटमेंट जारी किया जाएगा।

इस वर्ष जोसा काउंसलिंग और सीट आवंटन की पूरी प्रक्रिया कुल पांच राउंड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)
इस वर्ष जोसा काउंसलिंग और सीट आवंटन की पूरी प्रक्रिया कुल पांच राउंड में आयोजित की जाएगी। (आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली : संयुक्त सीट आवंटन प्राधिकरण (JoSAA) ने JoSAA 2026 काउंसलिंग के लिए रजिस्ट्रेशन और चॉइस फिलिंग की प्रक्रिया शुरू कर दी है। काउंसलिंग में भाग लेने के लिए आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर लिंक एक्टिव कर दिया गया है। देश के प्रतिष्ठित तकनीकी संस्थानों (IITs, NITs, IIITs और GFTIs) में दाखिले के इच्छुक उम्मीदवारों के पास JEE Main 2026 या JEE Advanced परीक्षा का वैलिड स्कोर होना अनिवार्य है।

इस वर्ष जोसा काउंसलिंग और सीट आवंटन की पूरी प्रक्रिया कुल पांच राउंड में आयोजित की जाएगी। सीट का आवंटन अभ्यर्थी की जेईई रैंक, कैटेगरी, सीटों की उपलब्धता और उनके द्वारा चुनी गई चॉइस के आधार पर किया जाएगा। छात्रों को उनकी संभावित सीट का अंदाजा देने के लिए 8 जून 2026 को आधिकारिक वेबसाइट पर 'मॉक सीट अलॉटमेंट' जारी किया जाएगा, जिससे छात्र अंतिम राउंड से पहले अपनी चॉइस में सुधार कर सकें।

आयोग द्वारा जोसा काउंसलिंग के राउंड-1 का सीट आवंटन परिणाम 13 जून 2026 को जारी किया जाएगा। यह सीट आवंटन पूरी तरह से उम्मीदवार की मेरिट, उनके द्वारा भरे गए विकल्पों और सीटों की उपलब्धता के आधार पर किया जाएगा। सीट अलॉट होने के बाद छात्रों को एडमिशन कंफर्म करने के लिए निर्धारित सीट स्वीकृति शुल्क का भुगतान करना होगा।

काउंसिलिंग में शामिल होने वाले प्रमुख संस्थान

JoSAA 2026 के माध्यम से भारत के कई प्रतिष्ठित संस्थानों में एडमिशन दिया जाएगा, जिनमें शामिल हैं-

  1. भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (IITs)
  2. भारतीय विज्ञान संस्थान (IISc)
  3. राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (NITs)
  4. भारतीय सूचना प्रौद्योगिकी संस्थान (IIITs)
  5. भारतीय अभियांत्रिकी विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी संस्थान (IIEST)
  6. स्कूल ऑफ प्लानिंग एंड आर्किटेक्चर (SPAs) और अन्य केंद्र/राज्य सरकार द्वारा वित्त पोषित तकनीकी संस्थान (GFTIs)।

JoSAA 2026 Counselling: आवेदन प्रक्रिया

  1. सबसे पहले जोसा की आधिकारिक वेबसाइट josaa.nic.in पर जाएं।
  2. अपने जेईई (Main/Advanced) एप्लीकेशन नंबर, पासवर्ड और जन्म तिथि की मदद से लॉगिन करें।
  3. इसके बाद चॉइस-फिलिंग की प्रक्रिया शुरू करें।
  4. अपनी पसंद के अनुसार कॉलेजों और कोर्सेज के विकल्पों को प्राथमिकता के क्रम में भरें।
  5. अब तय समय सीमा से पहले अपने सभी विकल्पों को अच्छे से चेक कर लें और फाइनल डेडलाइन से पहले अपनी चॉइस को लॉक करना न भूलें।

Also read JEE Advanced AAT 2026 Registration: जेईई एडवांस्ड एएटी रजिस्ट्रेशन आज शाम 5 बजे तक, परीक्षा 4 जून को होगी

JoSAA 2026 Counselling: राउंड 1 काउंसलिंग शेड्यूल

तारीख और समय
काउंसलिंग एक्टिविटी
12 जून, 2026 (शुक्रवार)
JoSAA द्वारा डेटा का मिलान, वेरिफिकेशन और वैलिडेशन।
13 जून, 2026 (शनिवार), सुबह 10 बजे
राउंड 1 सीट आवंटन का परिणाम जारी होना।
13 जून से 26 जून, 2026, (शाम 5 बजे तक)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: फीस का भुगतान, डॉक्यूमेंट अपलोड करना और यदि कोई सवाल/क्वेरी पूछी गई हो तो उसका जवाब देना।
26 जून, 2026 (शुक्रवार)
राउंड 1 के लिए फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख।
26 जून, 2026 (शुक्रवार), शाम 5 बजे तक
भुगतान के मुद्दों का समाधान (उन छात्रों के लिए जिन्होंने डेडलाइन से पहले पेमेंट की कोशिश की थी)।
29 जून, 2026 (सोमवार), दोपहर 1 बजे तक
राउंड 1 से जुड़ी किसी भी क्वेरी का जवाब देने का आखिरी दिन।

JoSAA 2026 Counselling: राउंड 2 काउंसलिंग शेड्यूल

तारीख (Date) और समय (Time)
काउंसलिंग एक्टिविटी
29 जून, 2026 (सोमवार), शाम 5 बजे
राउंड 2 सीट आवंटन का परिणाम जारी होना।
29 जून से 03 जुलाई, 2026 (शाम 5 बजे तक)
ऑनलाइन रिपोर्टिंग: फीस भुगतान, डॉक्यूमेंट अपलोड और कैंडिडेट द्वारा क्वेरी का जवाब देना।
1 जुलाई (सुबह 10 बजे) से 3 जुलाई, 2026 (शाम 5 बजे तक)
सीट सरेंडर/एग्जिट प्रक्रिया: सीट वापस लेने या काउंसलिंग प्रक्रिया से बाहर होने की शुरुआत।
3 जुलाई, 2026 (शुक्रवार)
राउंड 2 के लिए फीस भुगतान करने की आखिरी तारीख।
3 जुलाई, 2026 (शुक्रवार), शाम 5 बजे तक
राउंड 2 के लिए फीस पेमेंट से जुड़े मुद्दों का समाधान।
4 जुलाई, 2026 (शनिवार), शाम 5 बजे तक
सीट वापस लेने की क्वेरी का जवाब देने का अंतिम दिन।
5 जुलाई, 2026 (रविवार), शाम 5 बजे तक
राउंड 2 से जुड़ी सामान्य क्वेरी का जवाब देने का आखिरी दिन।


MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications