Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 09:25 AM IST | 2 mins read
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Download the CUET UG 2027 Subject-Wise Question Bank PDF to practise important questions, strengthen concepts, improve speed and prepare effectively for CUET.
Download EBook
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने पुनर्निधारित कॉमन यूनिवर्सिटी एंट्रेंस टेस्ट - अंडरग्रेजुएट (CUET UG) 2026 के लिए नए एडमिट कार्ड जारी कर दिए हैं। तकनीकी खराबी के कारण से 30 मई (शिफ्ट-1) की परीक्षा में प्रभावित हुए उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट https://cuet.nta.nic.in/ पर जाकर अपना प्रवेश पत्र जांच सकते हैं।
CUET 2027: Most Important Topics | Biology Notes | Preparation Strategy | English Vocabulary
CUET 2027: Question Bank | Subject-Wise Strategy | Revision Notes | Syllabus
CUET 2027 Important Topics: Physics | Chemistry | Maths | Physical Education MCQs
Admission Alert: UG Admissions Open @ Ahmedabad University. NAAC 'A' Grade
एनटीए ने आधिकारिक नोटिस में कहा कि, प्रभावित हुए उम्मीदवारों के लिए पुनर्निर्धारित परीक्षा अब 6 जून और 7 जून 2026 को आयोजित करने का निर्णय लिया गया है। सीयूईटी यूजी री-एग्जाम 2026 में शामिल होने वाले उम्मीदवारों के एडमिट कार्ड 1 जून, 2026 को जारी कर दिए गए हैं।
सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड 2026 डाउनलोड करने के लिए आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर सीयूईटी यूजी 2026 हॉल टिकट के साथ एक मूल फोटो पहचान लाना होगा। इन दस्तावेजों के बिना किसी भी स्थिति में अभ्यर्थियों को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा।
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी ने बताया कि सीयूईटी यूजी एडमिट कार्ड डाउनलोड करने में किसी भी प्रकार की समस्या होने या दी गई जानकारी में कोई विसंगति पाए जाने पर उम्मीदवार एनटीए हेल्प डेस्क से 011-40759000 पर संपर्क कर सकते हैं या एनटीए को cuet-ug@nta.ac.in पर मेल लिख सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार सीयूईटी यूजी 2026 एडमिट कार्ड डाउनलोड कर सकते हैं:
एनटीए के अनुसार, 30 मई 2026 (शिफ्ट-1) को आयोजित सीयूईटी यूजी 2026 परीक्षा के दौरान कुछ परीक्षा केंद्रों पर अप्रत्याशित तकनीकी गड़बड़ियों के कारण देरी हुई। एनटीए के टेक्नोलॉजी सर्विस प्रोवाइडर, टीसीएस (TCS) को इस गड़बड़ी के मूल कारणों की जांच करने और अपनी रिपोर्ट तत्काल प्रस्तुत करने के निर्देश दिए गए हैं।