Abhay Pratap Singh | June 2, 2026 | 08:41 AM IST | 2 mins read
एएटी 2026 रजिस्ट्रेशन विंडो लॉगिन करने के लिए जेईई एडवांस्ड पंजीकरण संख्या और जन्म तिथि जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिक संस्थान रुड़की (IIT Roorkee) द्वारा आज ऑर्किटेक्टर एप्टीट्यूट टेस्ट (AAT) 2026 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया बंद कर दी जाएगी। पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in के माध्यम से 2 जून को शाम 5:00 बजे तक जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
केवल वे अभ्यर्थी जिन्होंने जेईई एडवांस्ड 2026 परीक्षा सफलतापूर्वक उत्तीर्ण किया है, वही जेईई एएटी 2026 में शामिल होने के लिए पात्र हैं। यह परीक्षा विशेष रूप से आईआईटी खड़गपुर, आईआईटी रुड़की और आईआईटी (BHU) वाराणसी में आर्किटेक्चर पाठ्यक्रमों में प्रवेश के इच्छुक छात्रों के लिए आयोजित की जाती है।
जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 का आयोजन 4 जून को किया जाएगा। ऑर्किटेक्टर एप्टीट्यूट टेस्ट 2026 के लिए कोई अलग से एडमिट कार्ड जारी नहीं किया जाएगा। उम्मीदवारों को परीक्षा केंद्र पर अपना जेईई एडवांस्ड 2026 एडमिट कार्ड और मूल फोटो पहचान पत्र लाना होगा। प्रश्नपत्र केवल अंग्रेजी भाषा में उपलब्ध होगा।
परीक्षार्थियों को अपने साथ ड्राइंग और रंग भरने की सामग्री भी लानी होगी, क्योंकि परीक्षा के दौरान इनकी आवश्यकता होगी। बीआर्क (BArch) कार्यक्रमों में प्रवेश केवल एएटी उत्तीर्ण करने वाले उम्मीदवारों को ही दिया जाएगा। सीट आवंटन जेईई एडवांस्ड 2026 में प्राप्त श्रेणीवार अखिल भारतीय रैंक (AIR) के आधार पर होगा।
एएटी 2026 रिजल्ट 7 जून को जारी किया जाएगा। जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 के लिए रजिस्ट्रेशन 1 जून को सुबह 10:00 बजे शुरू है। आईआईटी रुड़की द्वारा जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट की घोषणा भी 1 जून को की गई थी। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवार आधिकारिक जेईई एडवांस्ड की वेबसाइट पर विजिट कर सकते हैं।
निम्नलिखित चरणों का पालन करके उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड एएटी 2026 के लिए पंजीकरण कर सकते हैं: