Trusted Source Image

JEE Advanced 2026 Result: जेईई एडवांस्ड रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी, 330 अंकों के साथ शुभम ने किया टॉप

Abhay Pratap Singh | June 1, 2026 | 07:16 AM IST | 1 min read

जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।

जेईई एडवांस्ड 2026 में  56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)
जेईई एडवांस्ड 2026 में 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए हैं। (स्त्रोत-आधिकारिक वेबसाइट)

नई दिल्ली: भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की (IIT Roorkee) ने 1 जून को संयुक्त प्रवेश परीक्षा एडवांस्ड (JEE Advanced) 2026 की अंतिम उत्तर कुंजी और परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया है। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाकर जेईई एडवांस्ड रिजल्ट 2026 और जेईई एडवांस्ड फाइनल आंसर की 2026 जांच सकते हैं।

जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर, जन्म तिथि और पंजीकृत मोबाइल नंबर जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई एडवांस्ड 2026 के स्कोरकार्ड में उम्मीदवार का नाम, योग्यता स्थिति, अखिल भारतीय रैंक (AIR), विषयवार प्राप्त अंक, कुल अंक, श्रेणीवार रैंक और कटऑफ विवरण सहित अन्य जानकारी शामिल है।

JEE Advanced 2026 Topper: जेईई एडवांस्ड टॉपर्स लिस्ट 2026

आईआईटी रुड़की ने जेईई एडवांस्ड रिजल्ट के साथ टॉपर्स लिस्ट भी जारी की है। नीचे सारणी में उम्मीदवार जेईई एडवांस्ड 2026 में टॉप 3 सूची जांच सकते हैं:

रैंककैंडिडेट का नामअंक (360 में से)आईआईटी जोन
1शुभम कुमार330आईआईटी दिल्ली जोन
2कबीर छिल्लर329
3जतिन चाहर319

Also readDU BTech Admission 2026: दिल्ली विवि में जेईई मेन स्कोर के आधार पर बीटेक प्रवेश शुरू, 15 जून तक करें पंजीकरण

जेईई एडवांस्ड 2026 फाइनल आंसर की पेपर-1 और पेपर-2 के लिए पीडीएफ प्रारूप में जारी किया गया है, जिसे डाउनलोड करने के लिए किसी भी विवरण की आवश्यकता नहीं होगी। जेईई एडवांस्ड 2026 का आयोजन 17 मई, 2026 को जेईई मेन में सफल शीर्ष 2.5 लाख उम्मीदवारों के लिए किया गया था।

जेईई एडवांस्ड 2026 के लिए कुल 1,87,389 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 1,79,694 कैंडिडेट परीक्षा में उपस्थित हुए थे। परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों में से 56,880 उम्मीदवार उत्तीर्ण हुए, जिनमें 10,107 महिलाएं शामिल हैं।

JEE Advanced 2026: डाउनलोड करें

निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई एडवांस्ड 2026 रिजल्ट जांच सकते हैं:

  • जेईई एडवांस्ड की आधिकारिक वेबसाइट jeeadv.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, “JEE Advanced 2026 Result” लिंक पर क्लिक करें।
  • लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट पर क्लिक करें।
  • जेईई एडवांस्ड स्कोरकार्ड 2026 जांचें और डाउनलोड करें।
MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications