Saurabh Pandey | September 13, 2026 | 11:25 AM IST | 1 min read
झारखंड होमगार्ड भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार 11 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

नई दिल्ली : झारखंड गृह रक्षा वाहिनी (होम डिफेंस कोर), देवघर ने होम गार्ड (ग्रामीण एवं शहरी) पदों पर भर्ती के लिए कुल 772 रिक्तियों की घोषणा की है। इन रिक्तियों के लिए आवेदन प्रक्रिया 11 अक्टूबर से शुरू होगी। इच्छुक और पात्र उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट recruitment.jharkhand.gov.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन फॉर्म जमा करने की अंतिम तिथि 26 अक्टूबर 2026 है।
इस भर्ती प्रक्रिया के लिए कुल घोषित पदों में से 635 पद ग्रामीण होम गार्ड (ग्रामीण) के लिए और 137 पद शहरी होम गार्ड (शहरी) के लिए आरक्षित रखे गए हैं।
झारखंड होम गार्ड भर्ती के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदारों की न्यूनतम आयु 19 वर्ष और अधिकतम 40 वर्ष होनी चाहिए। आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में नियमानुसार छूट दी जाएगी।
प्रखंड का नाम | पुरुष | महिला | रिक्तियां |
देवघर सदर | 32 | 32 | 64 |
मोहनपुर | 39 | 39 | 78 |
करौं | 33 | 32 | 65 |
पालोजोरी | 23 | 24 | 47 |
सारठ | 28 | 28 | 56 |
मरगोमुण्डा | 49 | 49 | 98 |
सारवॉ | 25 | 26 | 51 |
सेनारायठाडी | 52 | 52 | 104 |
देवीपुर | 16 | 15 | 31 |
मधुपुर ग्रामीण | 21 | 20 | 41 |
कुल | 318 | 317 | 635 |
Also read SSC CGL Exam Dates 2026: एसएससी सीजीएल टियर-1 परीक्षा का शेड्यूल जारी, 30 सितंबर से शुरू होगा एग्जाम
शहरी क्षेत्र | पुरुष | महिला | तकनीकी पुरुष | तकनीकी (महिला) | तकनीकी गैर पुरुष | तकनीकी गैर (महिला) | रिक्तियां |
देवघर शहरी | 41 | 41 | 21 | 20 | 20 | 21 | 82 |
मधुपुर शहरी | 27 | 28 | 14 | 14 | 13 | 14 | 55 |
कुल | 68 | 69 | 35 | 34 | 33 | 35 | 137 |
झारखंड होम गार्ड भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले अभ्यर्थियों को एक बहुस्तरीय चयन प्रक्रिया से गुजरना होगा। इसमें शारीरिक दक्षता परीक्षा (दौड़, ऊंची कूद, लंबी कूद और शॉट पुट/गोला फेंक), हिंदी लेखन क्षमता परीक्षा और तकनीकी दक्षता परीक्षा (केवल शहरी तकनीकी उम्मीदवारों के लिए) शामिल हैं। इन सभी टेस्ट में उम्मीदवारों के प्रदर्शन के आधार पर ही अंतिम मेरिट लिस्ट तैयार की जाएगी।