एनटीए जस्द ही अब जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जारी करेगा। रिजल्ट चेक करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा।
JEE Main 2026 College Predictor
Discover your college admission chances with the JEE Main 2026 College Predictor. Explore NITs, IIITs, CFTIs and other institutes based on your percentile, rank, and details.
एनटीए सेशन 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 से संबंधित सभी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
JEE Main Result 2025 Live Updates: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड चेक कर डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए जल्द ही जेईई मेन 2025 पेपर 2 का भी रिजल्ट जारी करेगा। सेशन 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 से जुड़ी सभी जानकारी इस लेख में आगे दी गई है।
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक पोर्टल पर आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करना होगा। जेईई मेन 2025 परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई थी।
पेपर 1 के लिए कुल 13,11,544 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 4,43,622 महिलाएं, 8,67,920 पुरुष और दो थर्ड जेंडर थे। सबसे अधिक पंजीकरण ओबीसी श्रेणी से हुए, उसके बाद जनरल, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी से।
सेशन 1 परीक्षा बीई, बीटेक (पेपर 1) के लिए 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को और बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए 30 जनवरी को हुई। जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट के साथ जेईई मेन 2025 कटऑफ भी जारी करेगा।
जेईई मेन्स 2025 मार्किंग स्कीम के अनुसार, हर सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे, जबकि हर गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा। केवल वे उम्मीदवार जो शीर्ष 2.5 लाख रैंक हासिल करते हैं, वे ही जेईई एडवांस परीक्षा में बैठने के पात्र होंगे।
एनटीए ने जेईई मेन 2025 सत्र 1 का रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन पेपर 1 रिजल्ट, टॉपर्स के नाम, कटऑफ आदि की अधिक जानकारी के लिए इस पोर्टल पर बने रहें।
February 12, 2025 | 10:42 PM IST
JEE Main Result 2025 (Out) Live: जेईई मेन सत्र 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि
जेईई मेन 2025 सत्र 2 पंजीकरण की अंतिम तिथि 25 फरवरी है। कैंडिडेट jeemain.nta.nic.in पर पंजीकरण कर सकते हैं।
February 12, 2025 | 10:12 PM IST
JEE Main Result 2025 (Out) Live: जेईई मेन 2025 पेपर 2 स्कोरकार्ड विवरण
जेईई मेन 2025 पेपर 2 स्कोरकार्ड में निम्नलिखित विवरण शामिल होंगे:
उम्मीदवार का नाम
पात्रता की स्थिति
राष्ट्रीयता
श्रेणी (आरक्षित या अनारक्षित)
दिव्यांग व्यक्तियों का विनिर्देशन (यदि लागू हो)
कुल एनटीए जेईई स्कोर
आवेदन संख्या और रोल नंबर
माता-पिता का नाम
February 12, 2025 | 09:32 PM IST
JEE Main Result 2025 (Out) Live: दिल्ली के दो उम्मीदवारों ने हासिल किया 100 एनटीए स्कोर
दिल्ली के दो उम्मीदवारों दक्ष और हर्ष झा ने जेईई मेन 2025 परिणाम में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है।
February 12, 2025 | 08:29 PM IST
JEE Main Result 2025 (Out) Live: जेईई मेन पेपर 2 परिणाम वेबसाइटें?
एनटीए निम्नलिखित वेबसाइटों पर जेईई मेन 2025 पेपर 2 परिणाम डाउनलोड करने के लिए लिंक अपडेट करेगा:
jeemain.nta.nic.in
nta.ac.in
February 12, 2025 | 08:03 PM IST
JEE Main Result 2025 (Out) Live: साई मनोगना गुंथिकोंडा
साई मनोगना गुथिकोंडा आंध्र प्रदेश की एकमात्र महिला उम्मीदवार हैं, जिन्होंने JEE Main 2025 सत्र 1 परीक्षा में 100 पर्सेंटाइल हासिल किया है । JEE Main 2025 का परिणाम 11 फरवरी को jeemain.nta.nic.in पर घोषित किया गया था।
February 12, 2025 | 07:31 PM IST
JEE Main Result 2025 (Out) Live: जेईई मेन पेपर 2 अंतिम उत्तर कुंजी
NTA जल्द ही सत्र 1 परीक्षा के लिए JEE Main 2025 पेपर 2 की अंतिम उत्तर कुंजी जारी करेगा। उम्मीदवार jeemain.nta.nic.in पर पेपर 1 (BE, BTech) के लिए JEE Main 2025 अंतिम उत्तर कुंजी डाउनलोड कर सकेंगे।
February 12, 2025 | 07:00 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन्स सत्र 1 का परिणाम 2025 घोषित कर दिया है, जिसमें 14 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। जेईई मेन 2025 परिणाम लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
February 12, 2025 | 06:39 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: सेशन 1 परीक्षार्थियों की संख्या
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,11,544 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 12,58,136 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
February 12, 2025 | 06:02 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन टॉर्पस पात्रता
जेईई मेन परीक्षा में 100 परसेंटाइल स्कोर करने वाले उम्मीदवारों को टॉपर माना जाता है। प्राधिकरण परिणाम के साथ पेपर 2 के लिए जेईई मेन 2025 टॉपर्स सूची की घोषणा करेगा। उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट पर जेईई मेन टॉपर्स की सूची देख सकेंगे।
February 12, 2025 | 05:48 PM IST
JEE Main Result 2025: जेईई मेन पेपर 2 डिटेल्स
जेईई मेन 2025 पेपर 2 के लिए परीक्षा 30 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की थी, जबकि ड्राइंग टेस्ट ऑफलाइन था।
February 12, 2025 | 05:10 PM IST
JEE Main 2025 Result: परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित
जेईई मेन 2025 पेपर 2 (बी.आर्क./बी.प्लानिंग.) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
February 12, 2025 | 04:30 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: पेपर 2 रिजल्ट जल्द
जेईई मेन पेपर 2 परिणाम 2025 (बी.आर्क और बी.प्लान) - राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी जल्द ही जारी करेगी। प्राधिकरण आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जेईई मेन पेपर 2 परिणाम तिथि की घोषणा करेगा।
February 12, 2025 | 04:00 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 एआईआर 1 टॉपर
जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में ऑल इंडिया रैंक (एआईआर) 1 प्राप्त करने वाले आयुष सिंघल ने जेईई मेन रिजल्ट 2025 के बाद अपनी पहली प्रतिक्रिया दी है। इसमें उन्होंने सभी फैकल्टी मेंबर्स का धन्यवाद किया है।
Toughest Shift of JEE Mains 2025: जेईई मेन्स 2025 की सबसे कठिन शिफ्ट
अधिकांश विश्लेषणों के अनुसार, जेईई मेन 2025 की सबसे कठिन शिफ्ट 28 जनवरी की शिफ्ट 1 मानी जा रही है। यह निष्कर्ष छात्रों के जवाबों और विशेषज्ञों के विश्लेषण पर आधारित है। इस शिफ्ट को कठिन मानने का मुख्य कारण भौतिकी के कठिन प्रश्न और गणित के समय लेने वाले प्रश्न थे।
February 12, 2025 | 03:41 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड की वैधता
जेईई मेन स्कोरकार्ड केवल एक शैक्षणिक वर्ष के लिए वैध है। छात्रों को अपना जेईई मेन 2025 सेशन 1 स्कोरकार्ड देखने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अधिकांश टॉपर राजस्थान से हैं।
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन पर्सेंटाइल
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में 14 में से 12 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं, जिन्होंने 100 जेईई मेन पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
February 12, 2025 | 03:00 PM IST
50 marks in JEE Mains Percentile: जेईई मेन्स पर्सेंटाइल में 50 अंक का मतलब?
जेईई मेन परीक्षा में 50 अंक लाने वाले उम्मीदवार 75 पर्सेंटाइल स्कोर करने की उम्मीद कर सकते हैं। जेईई मेन के अंक बनाम पर्सेंटाइल हर साल विभिन्न कारकों के कारण उतार-चढ़ाव करते हैं।
February 12, 2025 | 02:44 PM IST
JEE Main 2025 Result: लिंग और श्रेणीवार उम्मीदवारों की संख्या
12.58 लाख से अधिक छात्र जेईई मेन 2025 सत्र 1 की परीक्षा में शामिल हुए और अपने नतीजे प्राप्त किए। नीचे दी गई तालिका में पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या उनके लिंग और श्रेणी के अनुसार दर्शाई गई है-
श्रेणी
सामान्य
ईडब्ल्यूएस
एससी
एसटी
ओबीसी
कुल
महिला
1,59,378
44,762
40,282
12,965
1,67,423
4,24,810
पुरुष
3,06,980
93,937
82,563
26,994
3,22,851
8,33,325
थर्ड जेंडर
0
0
0
0
1
1
कुल
4,66,358
1,38,699
1,22,845
39,959
4,90,275
12,58,136
February 12, 2025 | 02:26 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट डेट
एनटीए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 जल्द जारी कर सकता है। पेपर 2ए (बी.आर्क) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग), साथ ही संयुक्त पेपर 2ए और 2बी, 30 जनवरी को आयोजित किया गया।
February 12, 2025 | 02:07 PM IST
JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट क्रेडेंशियल
जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख सकेंगे। जेईई मेन रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपना आवेदन नंबर और जन्म तिथि दर्ज करना होगा।
February 12, 2025 | 01:32 PM IST
JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट
राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) ने सत्र 1 के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य यानी जेईई मेन 2025 का परिणाम घोषित कर दिया है। एनटीए अब जल्द ही पेपर 2 बी-आर्क और बी-प्लानिंग की फाइनल आंसर की और रिजल्ट भी जारी करेगा।
February 12, 2025 | 01:22 PM IST
JEE Main Result 2025: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 परीक्षा विवरण
जेईई मेन 2025 पेपर 2 के लिए परीक्षा 30 जनवरी, 2025 को आयोजित की गई थी। एनटीए ने जेईई मेन परीक्षा ऑनलाइन आयोजित की थी, जबकि ड्राइंग टेस्ट ऑफलाइन था।
February 12, 2025 | 01:01 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन रैंक प्रेडिक्टर 2025
जेईई मेन रैंक प्रेडिक्टर 2025 छात्रों को आधिकारिक परिणाम आने से पहले उनकी अनुमानित रैंक जानने में मदद करता है। छात्र अपना पर्सेंटाइल और जेईई मेन 2025 स्कोर दर्ज करके अपनी संभावित रैंक का अंदाजा लगा सकते हैं।
February 12, 2025 | 12:56 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: सेशन 2 जेईई मेन रजिस्ट्रेशन 2025 कैसे करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों के माध्यम से एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 2 आवेदन पत्र भर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन 2025 सेशन 2 आवेदन लिंक पर क्लिक करें।
यदि आप पोर्टल पर पंजीकृत नहीं हैं, तो पहले पंजीकरण करें।
लॉगिन आईडी द्वारा एनटीए द्वारा जारी निर्देश पढ़ें।
एनटीए जेईई मेन 2025 आवेदन पत्र में विवरण भरें।
जेईई मेन 2025 आवेदन शुल्क का भुगतान करें।
सभी विवरणों की जाँच करें और जेईई मेन फॉर्म जमा करें।
February 12, 2025 | 12:51 PM IST
JEE Main 2025 Registration: जेईई मेन सेशन 2 एग्जाम डेट
राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटी), आईआईआईटी और अन्य प्रतिभागी संस्थानों में इंजीनियरिंग और वास्तुकला कार्यक्रमों में प्रवेश के लिए परीक्षा का दूसरा सत्र 1 से 8 अप्रैल तक निर्धारित है। रिजल्ट 17 अप्रैल 2025 को घोषित होने की उम्मीद है।
आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
February 12, 2025 | 12:29 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 कॉलेज प्रेडिक्टर
इंजीनियरिंग के इच्छुक छात्र अपने जेईई मेन 2025 स्कोर के आधार पर अनुमान लगा सकते हैं कि उन्हें कौन सा कॉलेज मिल सकता है। इसके लिए वे करियर 360 के जेईई मेन 2025 कॉलेज प्रेडिक्टर टूल का उपयोग कर सकते हैं। डायरेक्ट लिंक ऊपर आर्टिकल में दिया गया है।
February 12, 2025 | 12:12 PM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट जल्द
एनटीए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 जल्द जारी कर सकता है। पेपर 2ए (बी.आर्क) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग), साथ ही संयुक्त पेपर 2ए और 2बी, 30 जनवरी को आयोजित किया गया।
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन सेशन 2 जारी
एनटीए जेईई मेन 2025 के लिए रजिस्ट्रेशन करने के लिए उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क का भुगतान करना होगा। जारी शेड्यूल के अनुसार, जेईई मेन 2025 सेशन 2 परीक्षा के लिए रजिस्ट्रेशन करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी है।
February 12, 2025 | 11:28 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन टॉपर आयुष सिंघल को कितने मार्क्स मिले?
जेईई मेन अधिसूचना के अनुसार, राजस्थान के आयुष सिंघल ने जेईई मेन परीक्षा में 300/300 अंक प्राप्त किए हैं, जिससे उन्हें जनवरी सत्र की परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 एआईआर 1 मिला है।
एनटीए अप्रैल में सत्र 2 के परिणाम के साथ जेईई मेन 2025 कटऑफ पर्सेंटाइल जारी करेगा। उम्मीदवार यहां जेईई मेन्स 2025 की अपेक्षित कटऑफ देख सकते हैं।
वर्ग
अपेक्षित जेईई मेन कटऑफ 2025
अनारक्षित (यूआर)
100.0000000 से 92.3362181
जनरल-ईडब्ल्यूएस
93.1312650 से 79.6467818
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल
92.2312696 से 79.6457881
अनुसूचित जाति
92.2312696 से 62.0923182
अनुसूचित जनजाति
92.2312696 से 47.6975840
यूआर-पीडब्ल्यूडी
92.2041331 से 0.0015700
February 12, 2025 | 10:38 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: एनटीए स्कोर क्या है?
जेईई मेन रिजल्ट में एनटीए स्कोर, तीनों विषयों के लिए जेईई मेन परीक्षा के दोनों सत्रों में उम्मीदवार का कुल पर्सेंटाइल होता है। जेईई मेन 2025 परीक्षा में दोनों सत्रों के संयुक्त स्कोर को अंतिम पर्सेंटाइल स्कोर में बदल दिया जाता है, जिसे जेईई मेन एनटीए स्कोर कहा जाता है।
February 12, 2025 | 10:13 AM IST
JEE Main Result 2025 Topper: जेईई मेन स्टेटवाइज टॉपर्स लिस्ट
पेपर 1 (बीई/बीटेक) के लिए कुल 13,11,544 उम्मीदवारों ने पंजीकरण कराया। इनमें से 4,43,622 महिलाएं, 8,67,920 पुरुष और दो थर्ड जेंडर थे। सबसे ज़्यादा पंजीकरण ओबीसी श्रेणी से हुए, उसके बाद जनरल, ईडब्ल्यूएस, एससी और एसटी श्रेणी से।
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट लिंक एक्टिव
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट 2025 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाना होगा। एनटीए द्वारा जेईई मेन 2025 परीक्षा 22 से 30 जनवरी के बीच देश और विदेश के 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई।
JEE Main Result 2025 Live Updates: 618 केंद्रों पर हुई परीक्षा
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा देश भर के 304 शहरों (भारत के बाहर 15 शहरों सहित) के 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
February 12, 2025 | 08:41 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट लिंक
आधिकारिक पोर्टल पर जेईई मेन 2025 सेशन 1 स्कोरकार्ड पेज कुछ इस तरह दिखता है। (इमेज-आधिकारिक वेबसाइट)
February 12, 2025 | 08:16 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: परीक्षा 13 भाषाओं में
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में आयोजित की गई।
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड की वैधता
जेईई मेन स्कोरकार्ड केवल एक शैक्षणिक वर्ष के लिए वैध है। छात्रों को अपना जेईई मेन 2025 सेशन 1 स्कोरकार्ड देखने के लिए अपना आवेदन नंबर और जन्मतिथि दर्ज करनी होगी। अधिकांश टॉपर राजस्थान से हैं।
February 12, 2025 | 07:47 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट डेट
एनटीए जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट 2025 जल्द जारी कर सकता है। पेपर 2ए (बी.आर्क) और पेपर 2बी (बी.प्लानिंग), साथ ही संयुक्त पेपर 2ए और 2बी, 30 जनवरी को आयोजित किया गया।
February 12, 2025 | 07:41 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट कैसे चेक करें?
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके जेईई मेन 2025 पेपर 1 रिजल्ट की जांच या डाउनलोड कर सकते हैं-
आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
जेईई मेन 2025 सेशन 1 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी कोड दर्ज करें।
आईडी लॉगिन करें जेईई मेन 2025 रिजल्ट स्क्रीन पर दिखेगा।
अपने अंक जांचें और स्कोरकार्ड डाउनलोड करें।
February 12, 2025 | 07:27 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन पर्सेंटाइल
एनटीए जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में 14 में से 12 अभ्यर्थी सामान्य वर्ग से हैं, जिन्होंने 100 जेईई मेन पर्सेंटाइल स्कोर किया है।
February 12, 2025 | 07:25 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Updates: जेईई मेन 2025 रिजल्ट कहा देखें?
उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in से सत्र 1 जेईई मेन रिजल्ट 2025 चेक या डाउनलोड कर सकते हैं। एनटीए ने 22 से 30 जनवरी, 2025 के बीच जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा का आयोजन किया।
February 12, 2025 | 07:24 AM IST
JEE Main Result 2025 Live Update: जेईई मेन 2025 रिजल्ट जारी
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने सेशन 1 पेपर 1 परीक्षा के लिए जेईई मेन 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। जेईई मेन 2025 सेशन 1 के लिए 100 एनटीए स्कोर पाने वाले 14 उम्मीदवारों में से 5 राजस्थान के हैं।