JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की जल्द; सत्र 2 पंजीकरण लास्ट डेट
Abhay Pratap Singh | February 14, 2025 | 07:07 PM IST | 6 mins read
जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवारों को अपने आवेदन संख्या और पासवर्ड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (NTA) की ओर से जेईई मेन 2025 सत्र 1 के लिए पेपर 1 का परिणाम जारी कर दिया गया है, जबकि पेपर 2 का रिजल्ट और फाइनल आंसर की जल्द ही जारी किए जाएंगे। उम्मीदवार ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन 2025 सेशन 1 के परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Vectors | Law of Motion | Session 1 & 2 Analysis (2026)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
जेईई मेन 2025 सेशन 1 परीक्षा में पंजीकृत 13,11,544 उम्मीदवारों में से केवल 12,58,136 (95.93 प्रतिशत) अभ्यर्थी ही जेईई मेन 2025 प्रवेश परीक्षा में उपस्थित हुए थे। जेईई मेन 2025 स्कोरकार्ड में विषयवार स्कोर, कुल स्कोर, विषयवार पर्सेंटाइल और समग्र पर्सेंटाइल सहित अन्य विवरण की जांच कर सकते हैं।
जेईई मेन क्वालीफाइंग कटऑफ अंक हासिल करने वाले कैंडिडेट जेईई मेन काउंसलिंग प्रक्रिया में भाग ले सकते हैं। जेईई मेन में शीर्ष 2.5 लाख रैंक वाले कैंडिडेट जेईई एडवांस 2025 में भी उपस्थित हो सकते हैं। आईआईटी संस्थानों के बीटेक प्रोग्राम में एडमिशन के लिए जेईई एडवांस में न्यूनतम कटऑफ हासिल करना अनिवार्य है।
उम्मीदवार अपना अपेक्षित रैंक और कॉलेज चेक करें - रैंक प्रेडिक्टर | कॉलेज प्रिडिक्टर
जेईई मेन 2025 पेपर 2 रिजल्ट के साथ ही एनटीए जेईई मेन कटऑफ भी जारी करेगा। एनटीए ने जेईई मेन सत्र 1 परीक्षा का आयोजन 13 भाषाओं में 22 जनवरी से 30 जनवरी तक किया था। अधिक संबंधित जानकारी के लिए उम्मीदवारों को समय-समय पर ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
एनटीए की ओर से अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन पंजीकरण प्रक्रिया 1 फरवरी से ऑनलाइन शुरू कर दी गई है। इच्छुक और योग्य उम्मीदवार अंतिम तिथि 25 फरवरी तक या उससे पहले सत्र 2 के लिए जेईई मेन 2025 रजिस्ट्रेशन फॉर्म भर सकते हैं। जेईई मेन परीक्षा प्रत्येक वर्ष दो सत्रों में आयोजित की जाती है।
JEE Mains 2025 Result: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आधिकारिक घोषणा के बाद जेईई मेन 2025 सत्र 1 पेपर 2 रिजल्ट डाउनलोड कर सकते हैं:
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- जेईई मेन 2025 सेशन 2 रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- अपना लॉगिन क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेईई मेन सेशन 2 स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
- भविष्य के संदर्भ के लिए प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
February 14, 2025 | 07:07 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन टॉपर लिस्ट
- आयुष सिंघल - राजस्थान
- कुशाग्र गुप्ता - कर्नाटक
- दक्ष - दिल्ली (एनसीटी)
- हर्ष झा - दिल्ली (एनसीटी)
- रायत गुप्ता- राजस्थान
- श्रेयस लोहिया - उत्तर प्रदेश
- सक्षम जिंदल - राजस्थान
- सौरव - उत्तर प्रदेश
- विशद जैन - महाराष्ट्र
- अर्णव सिंह - राजस्थान
- शिवेन विकास तोशनीवाल - गुजरात
- साई मनोग्ना गुथिकोंडा - आंध्र प्रदेश
- एस.एम. प्रकाश बेहरा - राजस्थान
- बानी ब्रता माजी - तेलंगाना
February 14, 2025 | 06:45 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन महिला टॉपर
जेईई मेन सेशन 1 पेपर 1 में 14 छात्रों ने 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है, जिनमें से 5 राजस्थान से हैं। आंध्र प्रदेश की साई मनोगना गुथिकोंडा 100 एनटीए स्कोर के साथ महिला टॉपर हैं।
February 14, 2025 | 06:34 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन पेपर 2 शिफ्ट टाइमिंग
जेईई मेन बीआर्क और बीप्लानिंग पेपर 2 की परीक्षा 30 जनवरी को दोपहर 3 बजे से शाम 6.30 बजे तक दूसरी पाली में आयोजित की गई थी, जिसमें कुल 42,137 परीक्षार्थी शामिल हुए थे।
February 14, 2025 | 05:56 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन पेपर 2 रिजल्ट
एनटीए अब जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी-प्लानिंग की फाइनल आंसर की और रिजल्ट जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी करेगा।
February 14, 2025 | 05:13 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन 100 पर्सेंटाइल लिस्ट
जेईई मेन्स सत्र 1 में 14 उम्मीदवारों ने 100 प्रतिशत अंक हासिल किए हैं। इनमें 12 उम्मीदवार सामान्य कैटेगरी से हैं। जेईई मेन 2025 परिणाम लिंक अब आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर उपलब्ध है।
February 14, 2025 | 04:40 PM IST
JEE Main 2025 Topper List: विदेशी परीक्षा केंद्रों की सूची
जेईई मेन 2025 परीक्षा भारत के बाहर 15 शहरों मनामा, दोहा शहर, दुबई, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत, कुआलालंपुर, काठमांडू, अबू धाबी, पश्चिम जावा, वाशिंगटन, लागोस और म्यूनिख में भी आयोजित की गई थी।
February 14, 2025 | 04:07 PM IST
JEE Main 2025 Topper List: परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित
जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा कंप्यूटर आधारित टेस्ट (सीबीटी) मोड में 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
February 14, 2025 | 03:40 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन परीक्षा में उम्मीदवारों की उपस्थिति
जेईई मेन पेपर 1 परीक्षा में कुल मिलाकर 95.93 प्रतिशत उम्मीदवारों की उपस्थिति दर्ज की गई। जेईई मेन 2025 पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) परीक्षा देशभर के 304 शहरों (भारत के बाहर 15 शहरों सहित) के 618 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की गई थी।
February 14, 2025 | 03:03 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन जनवरी 2025 सेशन पेपर 1 के आंकड़े
जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा 22, 23, 24, 28 और 29 जनवरी को दो पालियों में आयोजित की गई थी। परीक्षा में शामिल होने के लिए 13,11,544 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें 12,58,136 उम्मीदवार ही परीक्षा में शामिल हुए थे।
February 14, 2025 | 02:34 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन जनवरी 2025 सेशन पेपर 1 रिजल्ट आउट
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन जनवरी 2025 सेशन पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) का रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जारी कर दिया है। जेईई मेन सेशन 1 परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर चेक कर सकते हैं।
February 14, 2025 | 01:21 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 2 पंजीकरण
जेईई मेन सेशन 1 रिजल्ट से जो उम्मीदवार असंतुष्ट हैं, वे जेईई मेन अप्रैल सत्र के लिए आवेदन कर सकते हैं, जिसका पंजीकरण जारी है। जेईई मेन 2025 की मेरिट सूची, स्कोर और परिणाम का उपयोग केंद्र और राज्य सरकारों की अन्य संस्थाओं द्वारा उनके पात्रता मानदंड, मानदंडों और लागू विनियमों, दिशानिर्देशों या नियमों के साथ किया जाएगा।
February 14, 2025 | 01:11 PM IST
JEE Main Result 2025 Live: इन राज्यों से टॉपर
जेईई मेन परीक्षा में राजस्थान से आयुष सिंघल, रजित गुप्ता, सक्षम जिंदल, अर्नव सिंह और ओम प्रकाश बेहरा, दिल्ली से दक्ष और हर्ष झा, उत्तर प्रदेश से श्रेयस लोहिया और सौरव, कुशाग्र गुप्ता (कर्नाटक), विशद जैन (महाराष्ट्र), शिवेन विकास तोशनीवाल (गुजरात), साई मनोगना गुथिकोंडा (आंध्र प्रदेश) और बानी ब्रता माजी (तेलंगाना) से शामिल हैं।
February 14, 2025 | 11:34 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई परीक्षा 13 भाषाओं में आयोजित की गई
जेईई (मुख्य) - 2025 तेरह भाषाओं अंग्रेजी, हिंदी, असमिया, बंगाली, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु, गुजराती, कन्नड़ मलयालम और उर्दू में आयोजित की गई।
February 14, 2025 | 10:42 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: क्या जेईई स्कोरकार्ड मेल से मिलेगा?
हां, जेईई (मेन) - 2025 के अंतिम स्कोरकार्ड की एक प्रति उम्मीदवारों के पंजीकृत ई-मेल आईडी पर भेजी जाएगी।
इसे भी पढ़ें - Top Private Engineering Colleges in India: भारत के टॉप निजी इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? एनआईआरएफ रैंक जानें
February 14, 2025 | 10:15 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले उम्मीदवारों के नाम
नीचे दी गई सारणी में 100 एनटीए स्कोर हासिल करने वाले कैंडिडेट के नामों की जांच कर सकते हैं:
| क्रम संख्या | कैंडिडेट का नाम | राज्य | एनटीए स्कोर |
|---|---|---|---|
|
1 |
आयुष सिंघल |
राजस्थान |
100 |
|
2 |
कुशाग्र गुप्ता |
कर्नाटक |
100 |
|
3 |
दक्ष |
दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) |
100 |
|
4 |
हर्ष झा |
दिल्ली (राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र) |
100 |
|
5 |
राजित गुप्ता |
राजस्थान |
100 |
|
6 |
श्रेयस लोहिया |
उतार प्रदेश |
100 |
|
7 |
सक्षम जिंदल |
राजस्थान |
100 |
|
8 |
सौरव |
उतार प्रदेश |
100 |
|
9 |
विशाद जैन |
महाराष्ट्र |
100 |
|
10 |
अर्णव सिंह |
राजस्थान |
100 |
|
11 |
शिवेन विकास तोशनीवाल |
गुजरात |
100 |
|
12 |
साई मनोगना गुथिकोंडा |
आंध्र प्रदेश |
100 |
|
13 |
ओम प्रकाश बेहरा |
राजस्थान |
100 |
|
14 |
बानी ब्रता माजी |
तेलंगाना |
100 |
February 14, 2025 | 09:40 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन मार्किंग स्कीम
- प्रत्येक सही उत्तर के लिए 4 अंक दिए जाएंगे।
- प्रत्येक गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाएगा।
- अनुत्तरित/समीक्षा के लिए चिह्नित प्रश्नों के लिए कोई अंक नहीं है।
February 14, 2025 | 09:11 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई एडवांस के लिए पात्रता
- जेईई मेन 2025 उत्तीर्ण (2.5 लाख रैंक में आने वाले) अभ्यर्थी आईआईटी प्रवेश के लिए जेईई एडवांस्ड 2025 में बैठने के पात्र होंगे।
- जेईई मेन सेशन 2 के परिणाम घोषित होने के बाद जेईई एडवांस 2025 के लिए पंजीकरण अप्रैल में शुरू होगा।
February 14, 2025 | 08:48 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट लॉगिन क्रेडेंशियल
- आवेदन संख्या
- जन्म तिथि
इसे भी पढ़ें - Top Engineering Colleges in Delhi: दिल्ली में टॉप इंजीनियरिंग कॉलेज कौन से हैं? एलिजिबिलिटी, फीस और रैंक जानें
February 14, 2025 | 08:24 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन पेपर 2 के परिणाम कब घोषित होंगे?
जेईई मेन 2025 पेपर 2 का परिणाम जल्द ही आधिकारिक वेबसाइट पर घोषित किया जाएगा।
February 14, 2025 | 07:51 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: सत्र 2 के लिए आवेदन करने की अंतिम तिथि?
जेईई मेन्स 2025 सत्र 2 के लिए रजिस्ट्रेशन शुरू हो गए हैं। आवेदन पत्र जमा करने की अंतिम तिथि 25 फरवरी, 2025 है।
February 14, 2025 | 07:20 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन रिजल्ट और जेईई मेन रैंक कार्ड में क्या अंतर है?
उम्मीदवार नीचे दी गई सारणी में जेईई मेन रिजल्ट और जेईई मेन रैंक कार्ड में अंतर की जांच कर सकते हैं:
| जेईई मेन परिणाम | जेईई मेन रैंक कार्ड |
|---|---|
|
समग्र स्कोर प्रदर्शित करता है |
अखिल भारतीय रैंक (AIR) दिखाता है |
|
इसमें व्यक्तिगत अनुभाग के अंक शामिल हैं |
श्रेणी रैंक (CR) दिखाता है |
|
प्रतिशत स्कोर दिखाता है |
क्या जेईई एडवांस के लिए योग्य हैं |
February 14, 2025 | 06:52 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: अपेक्षित कटऑफ
| कैटेगरी | अपेक्षित कटऑफ 2025 |
|---|---|
|
अनारक्षित (यूआर) |
100.0000000 से 92.3362181 |
|
जनरल-ईडब्ल्यूएस |
93.1312650 से 79.6467818 |
|
अन्य पिछड़ा वर्ग-एनसीएल |
92.2312696 से 79.6457881 |
|
अनुसूचित जाति |
92.2312696 से 62.0923182 |
|
अनुसूचित जनजाति |
92.2312696 से 47.6975840 |
|
यूआर-पीडब्ल्यूडी |
92.2041331 से 0.0015700 |
February 14, 2025 | 06:23 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन परिणाम कैसे जांचें?
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं।
- मुखपृष्ठ पर नवीनतम समाचार अनुभाग पर विजिट करें।
- जेईई मेन परिणाम स्कोर लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिनके लिए पंजीकरण नंबर और पासवर्ड दर्ज करें।
- आपका परिणाम स्क्रीन पर प्रदर्शित होगा।
February 14, 2025 | 05:58 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2
नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से पेपर 2 का आयोजन बीआर्क और बीप्लानिंग के लिए किया जाता है। जेईई मेन 2025 पेपर 2 का आयोजन 30 जनवरी को किया गया था।
February 14, 2025 | 05:58 AM IST
JEE Mains Result 2025 Live: जेईई मेन 2025 सेशन 1 पेपर 2 रिजल्ट
एनटीए जल्द ही ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.nic.in जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 स्कोरकार्ड, फाइनल आंसर की जारी करेगी।
अगली खबर
]IIT Guwahati: आईआईटी गुवाहाटी ने ठंडे मौसम के लिए सेल्फ क्लीनिंग, फ्लेक्सिबल हीटिंग फैब्रिक विकसित किया
शोधकर्ताओं ने इस कपड़े का परीक्षण पहनने योग्य घुटने और कोहनी के बैंडों में किया, जिससे यह प्रदर्शित हुआ कि यह ठंडे वातावरण में व्यक्तियों गर्मी प्रदान करने की क्षमता रखता है।
Abhay Pratap Singh | 6 mins readविशेष समाचार
]- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा