JEE Main 2027: जेईई मेन सेशन 1 के लिए 7,04,316 कैंडिडेट ने सफलतापूर्वक जमा किए फॉर्म, लास्ट डेट जानें
Abhay Pratap Singh | November 16, 2026 | 03:16 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन का आयोजन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है।
नई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) द्वारा जेईई मेन 2027 सेशन 1 के लिए पंजीकरण प्रक्रिया जल्द ही बंद कर दी जाएगी। जनवरी 2027 सत्र की जेईई मेन परीक्षा में उपस्थित होने वाले उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाकर अंतिम तिथि 22 नवंबर, 2026 तक जल्द से जल्द अप्लाई कर सकते हैं।
एनटीए के अनुसार, “7,04,316 से अधिक कैंडिडेट्स ने पहले ही अपने रजिस्ट्रेशन फॉर्म जमा कर दिए हैं और सफलतापूर्वक शुल्क का भुगतान कर दिया है। 9,05,144 पंजीकरण फॉर्म प्राप्त हुए हैं। आवेदन के लिए सिर्फ 7 दिन शेष बचे हैं।” विलंब शुल्क के साथ जेईई मेन 2027 सेशन 1 एप्लीकेशन की अंतिम तिथि 26 नवंबर, 2026 है।
जेईई मेन 2027 सेशन 1 एप्लीकेशन करेक्शन विंडो 27 नवंबर से 29 नवंबर, 2026 तक खुली रहेगी। जेईई मेन का आयोजन अंडरग्रेजुएट इंजीनियरिंग, आर्किटेक्चर और प्लानिंग प्रोग्राम में एडमिशन के लिए किया जाता है। पेपर 1 बीई और बीटेक के लिए तथा पेपर 2A बीआर्क और पेपर 2B बीप्लानिंग में एडमिशन के लिए होता है।
एनटीए के अनुसार, “एक से अधिक आवेदन पत्र जमा करने से किसी उम्मीदवार को एक ही सत्र में एक से अधिक बार परीक्षा में बैठने का अधिकार नहीं मिल जाता। यदि कोई उम्मीदवार एक से अधिक आवेदन संख्या का उपयोग करके परीक्षा में बैठता है, तो इसे अनुचित साधनों (UFM) का उपयोग माना जाएगा और कार्रवाई की जाएगी।”
JEE Main 2027 Registration: आवेदन प्रक्रिया
निम्नलिखित चरणों का पालन करके जेईई मेन 2027 फॉर्म भर सकते हैं:
- सबसे पहले jeemain.nta.nic.in पर विजिट करें।
- जेईई मेन 2027 सेशन 1 ऑनलाइन एप्लीकेशन फॉर्म लिंक पर क्लिक करें।
- पंजीकरण करें और जनरेट क्रेडेंशियल से लॉगिन करें।
- फॉर्म भरें, दस्तावेज अपलोड करें और फीस जमा करें।
- सबमिट करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
जेईई मेन सेशन 1 2027 परीक्षा 20,21,22,23,24 और 28 जनवरी, 2027 को आयोजित की जाएगी। एडमिट कार्ड 13 जनवरी को एनटीए वेबसाइट पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवारों को जेईई मेन 2027 सेशन 1 इंफॉर्मेशन ब्रोश्चर जांचने की सलाह दी गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी