JEE Main Session 2 Result 2025: जेईई मेन सेशन 2 बीआर्क, बीप्लानिंग रिजल्ट nta.nic.in पर जारी; डाउनलोड करें
Abhay Pratap Singh | May 23, 2025 | 03:04 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन सेशन 2 स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Check your admission chances in NITs & School of planning and architecture
Use Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (NTA) ने आज यानी 23 मई को बीआर्क (पेपर 2ए) और बीप्लानिंग (पेपर 2बी) के लिए जेईई मेन अप्रैल 2025 रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवार एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट nta.nic.in पर जाकर जेईई मेन सेशन 2 रिजल्ट 2025 डाउनलोड कर सकते हैं।
Latest: JEE Main 2026 Architecture College Predictor
Admission Alert: B.Arch @ VIT Bhopal University. Apply Now
जेईई मेन सेशन 2 स्कोरकार्ड 2025 डाउनलोड करने के लिए कैंडिडेट को एप्लीकेशन नंबर और पासवर्ड जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। अप्रैल 2025 सत्र के लिए जेईई मेन बीआर्क, बीप्लानिंग 2025 परीक्षा 9 अप्रैल को भारत के 300 शहरों और विदेशों में 15 शहरों में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर कराई गई थी।
एनटीए द्वारा जारी आंकड़ों के अनुसार, जेईई मेन सेशन 2 में बीआर्क के लिए कुल 48,703 उम्मीदवारों ने पंजीकरण किया था, जिनमें से 34,876 परीक्षा में शामिल हुए थे। वहीं, जेईई मेन सेशन 2 में बीप्लानिंग के लिए 20,768 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था, जिनमें से सिर्फ 13,583 परीक्षा में उपस्थित हुए थे।
Also read JEE Main Session 2 Final Answer Key 2025: जेईई मेन सेशन 2 फाइनल आंसर की jeemain.nta.nic.in पर जारी
JEE Main Session 2 Scorecard 2025: कैसे डाउनलोड करें?
एनटीए जेईई मेन की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in पर जाएं और लेटेस्ट न्यूज सेक्शन में “जेईई (मेन)-2025 पेपर-2 (बी.आर्क / बी.प्लानिंग) के परिणाम लाइव” लिंक पर क्लिक करें। इसके बाद, “जेईई(मेन)-2025 परिणाम पेपर-2” क्लिक करें और आवश्यक विवरण के साथ लॉगिन करें। जेईई मेन स्कोरकार्ड जांचें और डाउनलोड करें।
JEE Main Normalisation Formula: जेईई मेन नॉर्मलाइजेशन मैथड
एनटीए स्कोर बहु-सत्र के पेपरों में सामान्यीकृत स्कोर है और उन सभी के प्रदर्शन पर आधारित होते हैं जो एक सत्र में परीक्षा के लिए उपस्थित होते हैं। प्राप्त अंकों को परीक्षार्थियों के प्रत्येक सत्र के लिए 100 से 0 तक के पैमाने में परिवर्तित किया जाता है। एनटीए स्कोर प्राप्त अंकों के प्रतिशत के समान नहीं है।
अभ्यर्थी का एनटीए स्कोर निम्नानुसार गणना किया गया है -
- 100 X 'सत्र' में उपस्थित उम्मीदवारों की संख्या जिनके कच्चे अंक उम्मीदवार के बराबर या उससे कम हैं / 'सत्र' में उपस्थित उम्मीदवारों की कुल संख्या
- जेईई (मुख्य) - 2025 परीक्षा के पेपर 2 के दोनों सत्रों के बाद पहले से बनाई गई नीति के अनुसार दो एनटीए स्कोर में से सर्वश्रेष्ठ को ध्यान में रखते हुए उम्मीदवारों की रैंक जारी की गई है।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई