Saurabh Pandey | May 23, 2025 | 02:20 PM IST | 1 min read
नीट-एमडीएस 2025 अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 30 मई 2025 को या उसके बाद एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
Know your chances of securing admission to top MDS colleges with the NEET MDS College Predictor. Get personalized college predictions based on rank, category, and past counselling trends.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने नीट-एमडीएस स्कोरकार्ड 2025 जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in के माध्यम से स्कोरकार्ड डाउनलोड कर सकते हैं। एनबीईएमएस ने 15 मई 2025 को नीट एमडीएस रिजल्ट घोषित किया था।
नीट एमडीएस रिजल्ट पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ श्रेणी-वार कट-ऑफ स्कोर भी शामिल है। अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों पर पोस्ट ग्रेजुएट एमडीएस पाठ्यक्रमों (2025-26 प्रवेश सत्र) में प्रवेश के संबंध में मेरिट सूची घोषित कर दी गई है और इसे एनबीईएमएस वेबसाइट natboard.edu.in पर देखा जा सकता है।
नीट-एमडीएस 2025 अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए व्यक्तिगत स्कोरकार्ड 30 मई 2025 को या उसके बाद एनबीईएमएस की आधिकारिक वेबसाइट natboard.edu.in पर डाउनलोड के लिए उपलब्ध होगा।
अखिल भारतीय 50% कोटा सीटों के लिए ऑनलाइन काउंसलिंग के लिए पात्र उम्मीदवारों का अखिल भारतीय 50% कोटा स्कोरकार्ड एनबीईएमएस वेबसाइट पर देखा एवं डाउनलोड किया जा सकता है। स्कोरकार्ड की प्रति उम्मीदवारों को व्यक्तिगत नहीं भेजी जाएगी। नीट एमडीएस 2025 स्कोर कार्ड केवल 6 महीने की अवधि के लिए ही डाउनलोड के लिए उपलब्ध रहेगा।
Also read NEET MDS Result 2025: नीट एमडीएस रिजल्ट natboard.edu.in पर जारी, कैटेगरीवाइज परसेंटाइल जानें
कैटेगरी | न्यूनतम योग्यता/पात्रता मानदंड | कट-ऑफ अंक (960 में से) |
|---|---|---|
सामान्य / ईडब्ल्यूएस | 50वां पर्सेंटाइल | 261 |
सामान्य-पीडब्ल्यूबीडी (PwBD) | 45वां पर्सेंटाइल | 244 |
एससी / एसटी / ओबीसी (SC/ST/OBC) (PwBD सहित) | 40वां पर्सेंटाइल | 227 |
एनबीईएमएस ने नीट एमडीएस 2025 रिजल्ट पीडीएफ में सफल उम्मीदवारों की सूची के साथ-साथ श्रेणी-वार कट-ऑफ स्कोर भी जारी किए हैं। जिन छात्रों ने संबंधित कट-ऑफ के बराबर या उससे अधिक अंक प्राप्त किया है, वे शैक्षणिक सत्र 2025-26 के लिए एमडीएस प्रोग्राम में प्रवेश के लिए पात्र होंगे
नीट परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को कुल अंकों में से उत्तीर्ण अंक प्राप्त करने होंगे। एसटी श्रेणी के उम्मीदवारों के लिए नीट 2025 के लिए न्यूनतम योग्यता अंक क्या हैं? इसकी जानकारी लेख में दी गई है।
Santosh Kumar