Saurabh Pandey | May 22, 2025 | 06:09 PM IST | 1 min read
जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। NITS, IIITs और GFTIs में B.E./B.Tech प्रवेश के लिए पेपर 1 और बी. आर्क और बी. प्लानिंग पाठ्यक्रमों के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाता है। JEE Main 2025 सत्र 2 के पेपर 1 का परिणाम 18 अप्रैल को जारी किया गया था।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : नेशनल टेस्टिंग एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 2 बी. आर्क और बी.प्लानिंग फाइनल आंसर की 2025 जारी कर दी है। परीक्षा में शामिल उम्मीदवार आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.nic.in के माध्यम से आंसर की पीडीएफ डाउनलोड कर सकते हैं।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन परीक्षा में दो पेपर शामिल हैं। NITS, IIITs और GFTIs में B.E./B.Tech प्रवेश के लिए पेपर 1 और बी. आर्क और बी. प्लानिंग पाठ्यक्रमों के लिए पेपर 2 आयोजित किया जाता है। JEE Main 2025 सत्र 2 के पेपर 1 का परिणाम 18 अप्रैल को जारी किया गया था।
जेईई मेन परीक्षा 13 भाषाओं (असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, ओडिया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू) में आयोजित की गई थी।
जेईई मेन पेपर 1 (बी.ई./बी.टेक.) के लिए ऑनलाइन मोड में आयोजित किया जाता है, जबकि पेपर 2ए (बी. आर्क) गणित और एप्टीट्यूड टेस्ट ऑनलाइन मोड में होगा, ड्राइंग टेस्ट पेन और पेपर मोड में होता है। पेपर 2बी (बी. प्लानिंग) पेपर ऑनलाइन मोड में आयोजित होता है।
जेईई मेन 2025 सत्र 2 का आयोजन 300 शहरों में 531 परीक्षा केंद्रों पर किया गया था, जिसमें भारत के बाहर 15 शहर मनामा, दोहा सिटी, दुबई, मस्कट, रियाद, शारजाह, सिंगापुर, कुवैत, कुआलालंपुर, काठमांडू, अबू धाबी, पश्चिम जावा, वाशिंगटन, लागोस और म्यूनिख शामिल हैं।