JEE Main 2024 Session 2: जेईई मेन सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप jeemain.nta.ac.in पर जारी; 4 अप्रैल से परीक्षा
Santosh Kumar | March 28, 2024 | 07:09 AM IST | 1 min read
JEE Main 2024 Session 2 की परीक्षा देशभर के 291 शहरों में बनाए गए लगभग 544 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। परीक्षा के लिए एडमिट कार्ड एनटीए द्वारा परीक्षा से कुछ दिन पहले जारी किया जाएगा।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Nowनई दिल्ली: राष्ट्रीय परीक्षा एजेंसी (एनटीए) द्वारा अप्रैल सत्र के लिए संयुक्त प्रवेश परीक्षा (जेईई) मुख्य 2024 के लिए सिटी इंटिमेशन स्लिप जारी की गई है। जेईई मेन सत्र 2 परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवार एनटीए की ऑफिशियल वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड कर सकते हैं। सत्र 2 के लिए जेईई मुख्य परीक्षा 4 अप्रैल से आयोजित की जाएगी।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027 : Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Kinematics | Atomic Structure | Law of Motion | PYQs (Matrices & Determinants)
Don't Miss: Free 1:1 Counselling | Foreign Universities in India | Study Guide
JEE Main 2024 Session 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार को आवेदन संख्या और जन्म तिथि जैसे लॉगिन क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी। जेईई मेन 2024 सत्र 2 सिटी इंटिमेशन स्लिप में परीक्षा तिथि और परीक्षा शहर का विवरण शामिल है।
जेईई मेस सत्र 2 परीक्षा का आयोजन 4 अप्रैल से 15 अप्रैल तक देशभर के 291 शहरों में बनाए गए करीब 544 परीक्षा केंद्रों पर किया जाएगा। JEE Main 2024 Session 2 प्रवेश पत्र परीक्षा से कुछ दिन पहले एनटीए की वेबसाइट पर ऑनलाइन जारी किया जाएगा।
Also read JEE Main 2024 Paper 2 Topper List: जेईई मेन पेपर 2 टॉपर लिस्ट जारी, डायरेक्ट लिंक से करें चेक
JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip: डाउनलोड प्रक्रिया
उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip डाउनलोड कर सकते हैं-
- आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाएं।
- होमपेज पर ‘JEE Main 2024 Session 2 City Intimation Slip Link’ पर क्लिक करें।
- आवेदन संख्या, पासवर्ड और सिक्योरिटी पिन की मदद से लॉगिन करें।
- जेईई मेन सत्र 2 शहर सूचना पर्ची स्क्रीन पर प्रदर्शित हो जाएगी।
- इसमें शामिल विवरण को जांचें, प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।
संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के लिए आवेदन प्रक्रिया 2 फरवरी 2024 से शुरू की गई थी। उम्मीदवार सिटी सूचना पर्ची डाउनलोड करने से संबंधित किसी भी सहायता या समस्या के मामले में हेल्पलाइन नंबर 011- 40759000 पर संपर्क कर सकते हैं। इसके अलावा आप jeemain@nta.ac.in पर ईमेल भी कर सकते हैं।
अगली खबर
]NEST 2024 Registration: नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट के लिए 30 मार्च से करें आवेदन, जानें प्रक्रिया और फीस
इच्छुक उम्मीदवार 30 मार्च से परीक्षा के लिए आवेदन कर सकते हैं। उम्मीदवार नेशनल एंट्रेंस स्क्रीनिंग टेस्ट (NEST) पंजीकरण के लिए आधिकारिक वेबसाइट Nestexam.in पर जाकर एप्लिकेशन फॉर्म भर सकते हैं।
Santosh Kumar | 1 min readविशेष समाचार
]- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’