Saurabh Pandey | March 8, 2024 | 01:15 PM IST | 2 mins read
जेईई मेन 2024 जनवरी सत्र की परीक्षा एनटीए द्वारा 24 जनवरी से 1 फरवरी के बीच आयोजित की गई थी। परीक्षा भारत के बाहर 21 शहरों सहित देश भर के 291 शहरों में स्थित 544 केंद्रों पर आयोजित की गई थी।पेपर 2 बी.आर्क और बी.प्लानिंग का रिजल्ट जारी हो चुका है।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन सेशन 1 पेपर 2 का स्कोरकार्ड जारी कर दिया है। एनटीए ने बी.आर्क और बी प्लानिंग पेपर का रिजल्ट 7 मार्च को जारी किया है। परीक्षा में टॉप करने वाले उम्मीदवारों की लिस्ट आधिकारिक वेबसाइट nta.ac.in पर अपलोड की गई है।
Explore: Online JEE Test Series, Courses & Study Materials
JEE Main 2027: Session 1 Registration Link | Chapter Wise Weightage | Most Scoring Topics
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | PYQ's (2017-26) | Test Series | Score Booster
Most Repeated Ques: Physics | Chemistry | Maths - Master Guide: Chemistry | Maths
जेईई मेन पेपर 2 बी. आर्क और बी. प्लानिंग 24 जनवरी को 299 शहरों के 421 परीक्षा केंद्रों (15 शहर देश के बाहर भी) पर आयोजित किया गया था। इसके लिए 740002 परीक्षार्थियों ने पंजीकरण कराया था, जबकि 55608 परीक्षार्थी शामिल हुए।
जेईई मेन पेपर 2ए (बी.आर्क.) में तमिलनाडु के मुथु.आर ने जनवरी 2024 की परीक्षा में 100 एनटीए स्कोर हासिल किया है। पेपर-2बी (बी.प्लानिंग) जनवरी 2024 की परीक्षा में आंध्रप्रदेश के कोलसानि साकेत प्रणव ने 100 एनटीए स्कोर प्राप्त किया है।
जेईई मेन 2024 परीक्षा 13 भाषाओं असमिया, बंगाली, अंग्रेजी, गुजराती, हिंदी, कन्नड़, मलयालम, मराठी, उड़िया, पंजाबी, तमिल, तेलुगु और उर्दू में आयोजित की गई थी।
जेईई मेन 2024 परीक्षा के सुचारू संचालन की निगरानी और सुविधा के लिए एक केंद्रीय नियंत्रण कक्ष खोला गया था। इसके लिए 02 राष्ट्रीय संयोजक, 18 क्षेत्रीय संयोजक, 303 नगर समन्वयक, 1083 पर्यवेक्षक, 150 तकनीकी पर्यवेक्षक और 162 उप पर्यवेक्षकों को तैनात किया गया था।