Saurabh Pandey | March 2, 2024 | 09:36 PM IST | 2 mins read
यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए आवेदन किया था, लेकिन पहले जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण नहीं कर सके और साथ ही उन उम्मीदवारों के लिए जो जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए नए उम्मीदवार के रूप में आवेदन करना चाहते हैं।
Boost your JEE Main preparation with the Last 5 Years Analysis (2026–2022). Discover chapter-wise trends, difficulty levels & high-weightage topics.
Try Now
नई दिल्ली : राष्ट्रीय परीक्षण एजेंसी (एनटीए) ने जेईई मेन 2024 सेशन 2 पंजीकरण की आखिरी समय-सीमा को आगे बढ़ा दिया है। अब उम्मीदवार 4 मार्च तक एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट jeemain.nta.ac.in पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकेंगे। इसके साथ ही परीक्षा शुल्क के भुगतान की भी आखिरी तारीख 4 मार्च तक ही है। उम्मीदवार 6 मार्च से 7 मार्च तक अपने आवेदन फॉर्म में सुधार कर सकते हैं।
JEE Main: Chapter Wise Weightage | Syllabus | Most Scoring Topics: Jan | April | Test Series
Sample Papers 2027: Physics | Chemistry | Maths | Inorganic Chemistry | PYQ's
New: Session 1 & 2 Analysis (2026) | Mock Test Strategy | Notes: Formulas & Quick Revision
Don't Miss: Foreign Universities in India | Study Guide | 20 Most Repeated Chemistry Ques
एनटीए की तरफ से जारी नोटिस में कहा गया है कि जेईई मेन सेशन 2 के लिए पंजीकरण की प्रक्रिया 02 मार्च तक पब्लिक नोटिस में थी। इस बीच कई उम्मीदवारों से संयुक्त प्रवेश परीक्षा मुख्य 2024 के ऑनलाइन आवेदन के लिए पंजीकरण विंडो का विस्तार करने के लिए कुछ अभ्यावेदन प्राप्त हो रहे हैं। उम्मीदवारों का कहना है कि वे जेईई मेन सेशन 2 के लिए विभिन्न अपरिहार्य कारणों से अपना पंजीकरण 2 मार्च तक पूरा नहीं कर सके। लिहाजा अभ्यर्थियों की मांग और उनके हित को ध्यान में रखते हुए ऑनलाइन आवेदन प्राप्त करने के लिए पंजीकरण का विस्तार करने का निर्णय लिया गया है।
यह अवसर उन सभी उम्मीदवारों के लिए है, जिन्होंने जेईई मेन 2024 सत्र 1 के लिए आवेदन किया था, लेकिन पहले जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए पंजीकरण नहीं कर सके और साथ ही उन उम्मीदवारों के लिए जो जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए नए उम्मीदवार के रूप में आवेदन करना चाहते हैं। उम्मीदवार इस बात का ध्यान रखें कि यह मौका एक बार के लिए दिया जा रहा है। इसलिए उन्हें इस अवसर का भरपूर उपयोग करने की सलाह दी जाती है। आवेदन फॉर्म सावधानी से भरें, क्योंकि जेईई मेन 2024 सेशन 2 के लिए आवेदन/सुधार के लिए किसी भी उम्मीदवार को कोई और मौका नहीं दिया जाएगा।
उम्मीदवार अपने आवेदन फॉर्म में 7 मार्च 2024 (रात 11:50 बजे तक) तक सुधार कर सकते हैं। इसके बाद किसी भी परिस्थिति में एनटीए द्वारा विवरण में कोई सुधार नहीं किया जाएगा। अतिरिक्त शुल्क (जहां भी लागू हो) का भुगतान संबंधित उम्मीदवार द्वारा क्रेडिट/डेबिट कार्ड/नेट बैंकिंग/UPI के माध्यम से किया जाएगा।
यदि किसी उम्मीदवार को जेईई मेन 2024 सत्र 2 के लिए आवेदन करने में कोई कठिनाई आती है, तो वह 011- 40759000 पर कॉल कर सकते हैं या jeemain@nta.ac.in पर एक ईमेल लिखकर संपर्क कर सकते हैं। उम्मीदवारों को सलाह दी जाती है कि वे एनटीए की आधिकारिक वेबसाइट (www.nta.ac.in) और (https://jeemain.nta.ac.in/)पर नए अपडेट के लिए विजिट करते रहें।