JEE Advanced 2026 Paper 1 Analysis: जेईई एडवांस्ड पेपर 1 एनालिसिस जारी, मैथ रहा सबसे कठिन, फिजिक्स ट्रिकी
Saurabh Pandey | May 17, 2026 | 04:50 PM IST | 2 mins read
विशेषज्ञों के अनुसार, यदि किसी छात्र ने पेपर 1 में कुल प्रश्नों में से 35 से 38 सवाल पूरी सटीकता के साथ हल किए हैं, तो उसे एक बहुत अच्छा प्रयास माना जाएगा। पेपर लंबा होने के कारण इस बार 'टाइम मैनेजमेंट' सबसे बड़ा टर्निंग पॉइंट रहा है।
नई दिल्ली : भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, रुड़की द्वारा आयोजित जेईई एडवांस्ड 2026 का पहला पेपर संपन्न हो चुका है। छात्रों और शिक्षकों के अनुसार, जेईई एडवांस्ड का पहला पेपर मध्यम से लेकर अत्यधिक चुनौतीपूर्ण था, जिसमें गणित का प्रश्नपत्र सबसे लंबा और कठिन साबित हुआ, जबकि फिजिक्स ट्रिकी था और रसायन विज्ञान पेचीदा और कठिन था।
छात्रों के फीडबैक के अनुसार, इस साल का पेपर 1 'मध्यम से कठिन' (Moderate to Challenging) स्तर का था। पिछले साल की तुलना में गणित (Mathematics) के सेक्शन ने छात्रों को सबसे ज्यादा परेशान किया। कठिनाई का क्रम गणित (Mathematics), भौतिक विज्ञान (Physics) > रसायन विज्ञान (Chemistry)।
JEE Advanced 2026 Paper 1 Analysis: गणित सबसे कठिन और लंबा
छात्रों के अनुसार मैथ का सेक्शन इस बार सबसे कठिन और बेहद कैलकुलेटिव (Time-consuming) रहा।
- कठिनाई स्तर - कठिन
- मुख्य टॉपिक्स - कैलकुलस (Calculus - विशेषकर फंक्शन्स और डेफिनेट इंटीग्रल), अलजेब्रा (Matrices, Probability) और कोऑर्डिनेट ज्योमेट्री।
- विशेष - फंक्शन्स (Functions) से पूछे गए सवाल बेहद जटिल थे। कई सवाल multi-step रीजनिंग वाले थे, जिसकी वजह से छात्रों का काफी समय खर्च हुआ।
JEE Advanced 2026 Paper 1 Analysis: फिजिक्स कठिन और लंबा
फिजिक्स का पेपर काफी संतुलित था, लेकिन इसमें वैचारिक स्पष्टता (Conceptual Clarity) की बहुत ज्यादा जरूरत थी।
- कठिनाई स्तर - मध्यम से कठिन (Moderate to Difficult)
- मुख्य टॉपिक्स - मैकेनिक्स (Mechanics), मॉडर्न फिजिक्स (Modern Physics), ऑप्टिक्स (Optics) और थर्मोडायनामिक्स (Thermodynamics)।
- विशेष: इस सेक्शन में दो या तीन अलग-अलग चैप्टर्स के कॉन्सेप्ट्स को मिलाकर (मिक्स्ड कॉन्सेप्ट्स) सवाल बनाए गए थे, जैसे मैकेनिक्स को मॉडर्न फिजिक्स के साथ मिक्स किया गया था। इसके न्यूमेरिकल काफी लंबे थे।
JEE Advanced 2026 Paper 1 Analysis: केमिस्ट्री आसान से मध्यम
तीनों विषयों में केमिस्ट्री का सेक्शन सबसे ज्यादा राहत देने वाला रहा। जिन छात्रों ने NCERT को अच्छे से पढ़ा था, वे इसे आसानी से हल कर पाए।
- कठिनाई स्तर - आसान से मध्यम (Easy to Moderate)
- मुख्य टॉपिक्स - ऑर्गेनिक केमिस्ट्री (Amines, Polymers, Biomolecules) से ज्यादा सवाल थे। फिजिकल केमिस्ट्री में केमिकल काइनेटिक्स, इलेक्ट्रोकेमिस्ट्री और थर्मोडायनामिक्स से न्यूमेरिकल पूछे गए।
- विशेष- इनऑर्गेनिक केमिस्ट्री के सवाल काफी सीधे और NCERT पर आधारित थे। इस सेक्शन में कैलकुलेशन बहुत ज्यादा लंबी नहीं थी, जिससे छात्रों का समय बचा।
JEE Advanced 2026: मार्किंग स्कीम
जेईई एडवांस्ड 2026 के पेपर 1 में बहुविकल्पीय प्रश्न (एमसीक्यू) के सभी सही उत्तरों के लिए 4 अंक दिए जाते हैं। गलत उत्तर के लिए 1 अंक काटा जाता है। प्रत्येक विषय में 4 एमसीक्यू प्रश्न होते हैं।
अगली खबर
]JEE Advanced 2026 Passing Marks: जेईई एडवांस्ड पासिंग मार्क्स क्या है? जानें अपेक्षित कैटेगरी वाइज कटऑफ
विशेषज्ञों के अनुसार, कुल 360 अंकों वाले परीक्षा पैटर्न में, सामान्य श्रेणी के लिए अपेक्षित कुल कटऑफ लगभग 20–30% के आस-पास रहने की संभावना है। पिछले वर्षों में देखे गए रुझानों के आधार पर, यह आंकड़ा आखिरकार परीक्षा के कठिनाई स्तर पर निर्भर करेगा।
Santosh Kumar | 2 mins readविशेष समाचार
]- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच