जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने 2025-26 के लिए विभिन्न कोर्स की फीस 41 प्रतिशत तक बढ़ाई
Press Trust of India | March 20, 2025 | 11:32 AM IST | 1 min read
जामिया ने फारसी विभाग में फीस में 41.41 प्रतिशत की वृद्धि की है, जिससे वार्षिक फीस 6,700 रुपये से बढ़कर 9,475 रुपये हो गई है।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया (जेएमआई) ने शैक्षणिक वर्ष 2025-26 के लिए विभिन्न पाठ्यक्रमों की फीस में 16 से 41 प्रतिशत तक की वृद्धि की घोषणा की है। प्राप्त जानकारी के मुताबिक, फारसी विभाग में 41.41 प्रतिशत फीस वृद्धि की गई है, जिससे वार्षिक शुल्क 6,700 रुपये से बढ़कर 9,475 रुपये हो गया है।
अरबी विभाग की फीस में 37.15 प्रतिशत की वृद्धि हुई है, जिससे वार्षिक शुल्क 7,200 रुपये से बढ़कर 9,875 रुपये हो गया है। तुर्की और अन्य भाषाओं में बीए (ऑनर्स) सहित विदेशी भाषा कार्यक्रमों में भी इतने ही प्रतिशत की वृद्धि हुई है।
राजनीति विज्ञान (एमए और बीए ऑनर्स), चार वर्षीय बीए (बहुविषयक) और बीकॉम (ऑनर्स) सहित सामाजिक विज्ञान पाठ्यक्रमों की वार्षिक फीस 7,425 रुपये से बढ़कर 9,875 रुपये हो गई है, यानी 32.99% की वृद्धि।
जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने बीएससी (बहुविषयक), भूगोल, गणित और भौतिकी सहित विज्ञान कार्यक्रमों की फीस में 34.29 प्रतिशत की वृद्धि की गई है, जिससे फीस 7,800 रुपये से बढ़कर 10,475 रुपये प्रति वर्ष हो गई है।
विश्वविद्यालय ने नए पाठ्यक्रम शुरू करने की भी घोषणा की है। इस वर्ष, छात्रों को सीयूईटी मेरिट के आधार पर 25 पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जाएगा - जिनमें 9 स्नातक, 5 स्नातकोत्तर, 8 डिप्लोमा और 3 उन्नत डिप्लोमा पाठ्यक्रम शामिल हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज