Jamia Student Protests: जामिया ने भूख हड़ताल कर रहे छात्र को अंतिम नोटिस जारी कर परिसर खाली करने को कहा
Press Trust of India | October 27, 2026 | 09:43 AM IST | 2 mins read
विश्वविद्यालय के मुख्य प्रॉक्टर ने 26 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा कि सक्षम प्राधिकारी ने प्रदर्शनकारियों की मांगों के चार्टर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।
नई दिल्ली: जामिया मिल्लिया इस्लामिया ने छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर भूख हड़ताल कर रहे प्रथम सेमेस्टर के एक छात्र को सोमवार को अंतिम नोटिस जारी कर विश्वविद्यालय के उत्तरी परिसर को तत्काल खाली करने का निर्देश दिया। विश्वविद्यालय ने ऐसा नहीं करने पर अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की चेतावनी भी दी। रेहान खान उन दो छात्रों में शामिल हैं, जिन्होंने सोमवार को भी भूख हड़ताल जारी रखी।
विश्वविद्यालय ने छात्र संघ के संविधान को मंजूरी मिलने के 15 दिन के भीतर चुनाव कराने की घोषणा की। रेहान खान ने दिन में कहा था कि विश्वविद्यालय ने संविधान को मंजूरी देने के लिए कोई समयसीमा तय नहीं की है।
JMI Protests: निश्चित समयसीमा निर्धारित करने की मांग
रेहान ने इसके लिए एक निश्चित समयसीमा निर्धारित करने की मांग की। विश्वविद्यालय के मुख्य प्रॉक्टर ने 26 अक्टूबर को जारी नोटिस में कहा कि सक्षम प्राधिकारी ने प्रदर्शनकारियों की मांगों के चार्टर को सैद्धांतिक मंजूरी दे दी थी।
नोटिस में बताया गया है कि इसके बाद अधिकतर प्रदर्शनकारियों ने भूख हड़ताल समाप्त कर दी, विरोध प्रदर्शन वापस ले लिया और उत्तरी परिसर में राजनीति विज्ञान एवं अर्थशास्त्र विभागों की इमारतों के साथ-साथ धरना स्थल भी खाली कर दिया।
Jamia Protests: विश्वविद्यालय ने जारी किया बयान
मुख्य प्रॉक्टर ने कहा कि हालांकि, रेहान खान ने सुबह 4 बजकर 15 मिनट पर जारी नोटिस के बावजूद धरना और भूख हड़ताल कथित तौर पर जारी रखी। अधिकारियों के प्रतिनिधिमंडल ने रेहान खान से मुलाकात की।
वरिष्ठ संकाय सदस्यों और विश्वविद्यालय के अधिकारियों ने रेहान खान से तीन घंटे से अधिक समय तक भूख हड़ताल समाप्त करने तथा विरोध प्रदर्शन वापस लेने के लिए मनाने की कोशिश की लेकिन उन्होंने उनकी अपील नहीं मानी।
नोटिस में विश्वविद्यालय ने रेहान पर विश्वविद्यालय के आदेश और आपसी सहमति से तय शर्तों की अनदेखी करने का आरोप लगाया। विश्वविद्यालय ने कहा कि रेहान खान के कदमों से संकेत मिलता है कि वह इस मुद्दे को बनाए रखना चाहते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार