JAC Board 10th Result 2024: झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट कल होगा जारी, जानें डाउनलोड का तरीका
Saurabh Pandey | April 18, 2024 | 05:21 PM IST | 1 min read
झारखंड बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए कक्षा 10 में छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 कल यानी 19 अप्रैल को दोपहर में जारी करेगा। जो छात्र झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में शामिल हुए थे, वे अपना रिजल्ट झारखंड एकेडमिक काउंसिल की वेबसाइट jac.jharhand.gov.in/jac/ पर जाकर चेक कर सकेंगे। छात्रों को रिजल्ट चेक करने के लिए अपना रोल नंबर/रोल कोड दर्ज करना होगा। इसके अलावा एसएमएस के जरिए भी नतीजे चेक किए जा सकते हैं।
इस वर्ष झारखंड बोर्ड मैट्रिक परीक्षा में 4,21,678 छात्र उपस्थित हुए। झारखंड बोर्ड 10वीं की परीक्षा 6 से 26 फरवरी तक आयोजित की गई थी। झारखंड बोर्ड परीक्षा उत्तीर्ण करने के लिए, कक्षा 10 में छात्रों को प्रत्येक विषय और कुल मिलाकर न्यूनतम 33 प्रतिशत अंक प्राप्त करने होंगे।
JAC Board 10th Result 2024 Date स्कूलों से मिलेगा मार्कशीट
जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2024 ऑनलाइन जारी किया जाएगा। छात्रों को अपने संबंधित स्कूलों से अपनी मार्कशीट प्राप्त करनी होगी। मार्कशीट प्राप्त करने के बाद छात्रों को यह चेक करना होगा कि मार्कशीट में दर्ज विवरण पूर्ण हैं। किसी भी विसंगति के मामले में, छात्रों को तुरंत अपने संबंधित स्कूलों से संपर्क करना चाहिए।
JAC Board 10th Result 2024 मार्कशीट डिटेल
- छात्र का नाम
- छात्र का रोल नंबर
- माता-पिता का विवरण
- जन्म की तारीख
- स्कूल का नाम और कोड
- कक्षा
- विषयवार अंक
- न्यूनतम योग्यता अंक
- उत्तीर्ण स्थिति
- श्रेणी
- पोजीशन
Also read PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, 97.24 रहा पास प्रतिशत
JAC Board 10th Result 2024 Check रिजल्ट डाउनलोड का तरीका
- सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाएं।
- वेबसाइट के होमपेज पर वार्षिक माध्यमिक परीक्षा 2024 का परिणाम लिंक पर क्लिक करें।
- आपके सामने एक लॉगिन स्क्रीन खुलेगी।
- अब यहां रोल नंबर जैसे अपने क्रेडेंशियल्स के साथ आवश्यक फील्ड भरें और सबमिट पर क्लिक करें।
- जेएसी 10वीं परिणाम 2024 वाली एक स्क्रीन दिखाई देगी।
- अपना रिजल्ट चेक करें और इसे डाउनलोड कर लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी