Trusted Source Image

PSEB 10th Result 2024: पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी, 97.24 रहा पास प्रतिशत

Santosh Kumar | April 18, 2024 | 02:02 PM IST | 2 mins read

पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड 10वीं परीक्षा 2024 को सफलतापूर्वक पास करने के लिए उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना आवश्यक है।

Back

PSEB 10th Model Papers

Access PSEB 10th Model Papers to practice for board exams, understand the question pattern, improve time management, and boost your overall exam preparation.

Download Now
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)
पंजाब बोर्ड 10वीं रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट पर जारी। (प्रतीकात्मक-विकिमीडिया कॉमन्स)

नई दिल्ली: पंजाब स्कूल एजुकेशन बोर्ड (पीएसईबी) ने 10वीं क्लास का रिजल्ट जारी कर दिया है। परीक्षा में शामिल हुए उम्मीदवार पंजाब बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाकर पीएसईबी मैट्रिक रिजल्ट चेक कर सकते हैं। हालांकि बोर्ड की ओर से रिजल्ट चेक करने का लिंक कल जारी किया जाएगा। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्र को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर और जन्म तिथि की आवश्यकता होगी।

PSEB class 10th QP's 2026: Social Science  | Punjabi | Science

PSEB class 10th Answer Key 2026: Science

PSEB 10th 2026: Date Sheet | Syllabus | Model Papers

Don't Miss: Best Courses after 10thCompetitive Exams after 10th

पीएसईबी प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए पंजाब बोर्ड 10वीं का रिजल्ट घोषित किया है। बोर्ड ने परिणामों के अलावा, बोर्ड टॉपर्स, समग्र उत्तीर्ण प्रतिशत और कंपार्टमेंट परीक्षा और स्क्रूटनी के बारे में भी जानकारी साझा की है। बता दें कि इस वर्ष, पंजाब मैट्रिक परीक्षा 13 फरवरी से 6 मार्च, 2024 तक आयोजित की गई थी। परीक्षाओं में 2.97 लाख से अधिक छात्र उपस्थित हुए थे।

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2024 में शामिल हुईं 1,32,642 लड़कियों में से 1,30,132 यानी 98.11% पास हुई हैं। जबकि परीक्षा देने वाले 1,48,445 लड़कों में से 1,43,206 या 96.47% पास हुए। पंजाब बोर्ड 10वीं परीक्षा में तेजा सिंह इंडिपेंडेंट सीनियर सेकेंडरी स्कूल की अदिति ने पूरे अंक हासिल करके PSEB 10th Result 2024 में टॉप किया है।

Also readPSEB 5th Class Result 2024 Out: पंजाब बोर्ड 5वीं का रिजल्ट pseb.ac.in पर जारी; पास प्रतिशत 99.84

PSEB 10th Result 2024: ऐसे चेक करें रिजल्ट

उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन करके पीएसईबी 10वीं परिणाम 2024 डाउनलोड कर सकते हैं-

  • आधिकारिक वेबसाइट pseb.ac.in पर जाएं।
  • होमपेज पर, PSEB 10th Result 2024 Link पर क्लिक करें।
  • पोर्टल पर लॉगिन क्रेडेंशियल जैसी जानकारी दर्ज करें।
  • Punjab Board 10th Result 2024 स्क्रीन पर दिखेगा, डाउनलोड करें।

Punjab Board 10th Result 2024 Via SMS: एसएमएस पर पाएं मैट्रिक रिजल्ट

वेबसाइट के अलावा, Punjab Board Class 10th के छात्र अपना परिणाम एसएमएस के माध्यम से भी प्राप्त कर सकते हैं। इसके लिए आपको नीचे दिए गए स्टेप्स को फॉलो करना होगा-

  • अपने फोन पर मैसेजिंग ऐप खोलें।
  • संदेश बॉक्स में "PB10" टाइप करें।
  • इस मैसेज को 5676750 पर भेजें।
  • Punjab Board Matric Result आपके नंबर पर भेज दिया जाएगा।

बता दें कि पीएसईबी 10वीं परीक्षा 2024 को सफलतापूर्वक उत्तीर्ण करने के लिए, उम्मीदवारों को न्यूनतम 33% उत्तीर्ण अंक प्राप्त करना आवश्यक है। पंजाब बोर्ड द्वारा नतीजों की घोषणा के साथ ही उम्मीदवारों के लिए समयसीमा और फीस सहित पुनर्मूल्यांकन प्रक्रिया की जानकारी भी जारी कर दी गई है। पीएसईबी इस साल 11 अगस्त से 4 सितंबर के बीच कंपार्टमेंट परीक्षा आयोजित करेगा और परिणाम सितंबर के आखिरी सप्ताह में जारी किए जाएंगे।

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications