JAC 10th Admit Card 2026: झारखंड बोर्ड 10वीं का एडमिट कार्ड जारी, 3 फरवरी से शुरू होगी परीक्षा
Saurabh Pandey | January 17, 2026 | 06:12 PM IST | 1 min read
झारखंड बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का विवरण, परीक्षा शेड्यूल, परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा हॉल में पालन किए जाने वाले निर्देश शामिल होते हैं। विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने झारखंड बोर्ड कक्षा 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 जारी कर दिया है। एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के लिए स्कूल अधिकारियों को बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट पर जाना होगा और अपनी स्कूल आईडी और पासवर्ड की मदद से लॉगिन करना होगा।
एडमिट कार्ड डाउनलोड करने के बाद स्कूल अधिकारियों को छात्रों को एडमिट कार्ड बांटने से पहले हर एडमिट कार्ड पर स्कूल की मुहर/सील और प्रिंसिपल के हस्ताक्षर करने होंगे। जेएसी 10वीं का एडमिट कार्ड 2026 परीक्षा के दिन छात्रों को एग्जाम सेंटर ले जाना जरूरी है।
JAC 10th Admit Card 2026: एडमिट कार्ड विवरण
झारखंड बोर्ड 10वीं के एडमिट कार्ड में उम्मीदवार का विवरण, परीक्षा शेड्यूल, परीक्षा केंद्र का विवरण और परीक्षा हॉल में पालन किए जाने वाले निर्देश शामिल होते हैं। विद्यार्थी इस बात का ध्यान रखें कि एडमिट कार्ड के बिना एग्जाम सेंटर में एंट्री नहीं मिलेगी।
- एडमिट कार्ड विवरण
- विद्यार्थी का नाम
- रोल नंबर
- फोटो
- पिता और माता का नाम
- समय, तिथि, विषय का नाम
- परीक्षा का विषय कोड
- परीक्षा का विवरण
- परीक्षा केंद्र का विवरण
- परीक्षा दिशानिर्देश
JAC 10th Exam 2026: परीक्षा तिथि
झारखंड बोर्ड मैट्रिक (10वीं) परीक्षा 3 फरवरी से 17 फरवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। ये परीक्षा सुबह 9:45 बजे से दोपहर 1 बजे तक एक ही शिफ्ट में होगी। विद्यार्थियों को प्रश्न पत्र पढ़ने के लिए 15 मिनट का एक्स्ट्रा समय दिया जाएगा। परीक्षा के लिए पंजीकृत उम्मीदवार विस्तृत शेड्यूल जानने के लिए आधिकारिक डेटशीट देख सकते हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- हरियाणा के 23 जिलों में बनेंगे 90 आदर्श परीक्षा केंद्र, एचएसएससी अभ्यर्थियों को मिलेगी फ्री बस सुविधा
- Career Options After JEE: जेईई के बाद करियर के बेस्ट विकल्प क्या-क्या है? ट्रेंड्स जानें
- Rajasthan Budget 2026: एनटीए की तर्ज पर बनेगी स्टेट टेस्टिंग एजेंसी, भर्तियों का तोहफा; बजट में प्रमुख घोषणाएं
- Pariksha Pe Charcha 2026: स्वयं को तकनीक का गुलाम न बनाएं, क्षमता बढ़ाने में करें उपयोग- छात्रों से पीएम मोदी
- Budget 2026: 15,000 स्कूलों में कंटेंट क्रिएटर लैब, हर जिले में गर्ल्स हॉस्टल, बजट पर लोगों के रिएक्शन जानें
- UGC Act 2026: यूजीसी के नए रेगुलेशन के विरोध में बरेली के सिटी मजिस्ट्रेट का इस्तीफा, नियमों को बताया दमनकारी
- Coaching Reforms: कक्षा 11 के स्तर पर प्रवेश परीक्षाएं कराने की संभावना तलाश रहा केंद्र, अधिकारी ने दी जानकारी
- MP School News: मध्य प्रदेश में 200 सांदीपनि विद्यालयों के लिए 3,660 करोड़ रुपये स्वीकृत, मंत्री ने की घोषणा
- VBSA Bill: लोकसभा ने 'विकसित भारत शिक्षा अधिष्ठान विधेयक' को संयुक्त समिति को भेजने की दी मंजूरी, जानें महत्व
- Govt in Lok Sabha: केवीएस में 10,173 पद रिक्त; 2014 से भर्ती और कॉन्ट्रैक्ट टीचरों का साल-वार विवरण जारी