JAC 8,9,11 Results 2024: झारखंड बोर्ड 8वीं, 9वीं, 11वीं रिजल्ट आज होगा जारी, jacresults.com से कर सकेंगे चेक
Saurabh Pandey | May 15, 2024 | 12:54 PM IST | 1 min read
जेएसी 8वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को जेएसी की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाना होगा। जेएसी रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपना रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करना होगा।
नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) जल्द ही झारखंड 8वीं, 9वीं और 11वीं का रिजल्ट जारी करने वाला है। जेएसी परीक्षा में शामिल उम्मीदवार अपना रिजल्ट आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर चेक कर सकेंगे। विद्यार्थियों को अपना रिजल्ट चेक करने के लिए आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर रोल नंबर और रोल कोड दर्ज करके लॉगिन करना होगा।
झारखंड बोर्ड कक्षा 8वीं की परीक्षा 16 मार्च 2024 को सभी विषयों के लिए आयोजित की गई थी, जबकि कक्षा 9वीं की परीक्षा 1 मार्च और 2 मार्च को हुई थी और झारखंड बोर्ड कक्षा 11वीं की परीक्षा 27 फरवरी से 29 फरवरी, 2024 तक आयोजित की गई थी।
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) 2024 में आयोजित विभिन्न कक्षाओं की परीक्षा के परिणाम जारी करने वाला है। जो छात्र कक्षा 8, 9 और 11 की बोर्ड परीक्षाओं में शामिल हुए थे, वे जेएसी परिणामों की घोषणा का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।
रिजल्ट डिटेल
- परीक्षा का नाम
- कक्षा
- उम्मीदवार का नाम
- जन्म की तारीख
- पिता का नाम
- मां का नाम
- रोल नंबर
- रोल कोड
- विषयों और विषय कोड की सूची
- थ्योरी परीक्षा के अंक
- प्रैक्टिकल परीक्षा के अंक
- कुल मार्क
- प्राप्त प्रतिशत
- पास या फेल का अंतिम परिणाम
झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 30 अप्रैल को झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 में 84.26 प्रतिशत लड़के और 86.78 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। इस वर्ष लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है। झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट आर्ट्स संकाय में 93.3 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कॉमर्स संकाय में 90.60 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि साइंस संकाय में 72.70 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार
- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई