Trusted Source Image

JAC 12th Result 2024 Toppers: झारखंड 12वीं रिजल्ट तीनों संकायों में लड़कियां रहीं टॉपर, यहां देखें लिस्ट

Saurabh Pandey | April 30, 2024 | 12:57 PM IST | 1 min read

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट परीक्षा में 84.26% लड़के और 86.78 प्रतिशत लड़कियां उत्तीर्ण हुई हैं। इस वर्ष लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)
झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित। (प्रतीकात्मक-शटरस्टॉक)

नई दिल्ली : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने आज यानी 30 अप्रैल को झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट साइंस, कॉमर्स और ऑर्ट्स स्ट्रीम के नतीजे घोषित कर दिए हैं। जेएसी बोर्ड परीक्षा में शामिल छात्र बोर्ड की ऑफिशियल वेबसाइट jacresults.com और jac.jharhand.gov.in पर जाकर अपना रिजल्ट देख और डाउनलोड कर सकते हैं।

झारखंड बोर्ड इंटरमीडिएट रिजल्ट 2024 में 84.26 प्रतिशत लड़के और 86.78 प्रतिशत लड़कियां पास हुई हैं। इस वर्ष लड़कों की अपेक्षा लड़कियों का प्रदर्शन बेहतर रहा है।

तीनों संकायों में पास प्रतिशत

झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट आर्ट्स संकाय में 93.3 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। कॉमर्स संकाय में 90.60 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं, जबकि साइंस संकाय में 72.70 प्रतिशत छात्र उत्तीर्ण हुए हैं।

तीनों स्ट्रीम में लड़कियों ने किया टॉप

  • आर्ट्स संकाय में गवर्नमेंट प्लस टू स्कूल कांके की छात्रा जीनत परवीन ने टॉप किया है।
  • साइंस संकाय में उर्सलाइन कान्वेंट स्कूल रांची की छात्रा स्नेहा ने टॉप किया है।
  • कॉमर्स संकाय में उर्सलाइन इंटर कॉलेज रांची की छात्रा प्रतिभा शाहा है।

Also read JAC Board 12th Result 2024: झारखंड बोर्ड 12वीं रिजल्ट jacresults.com पर जारी; बेटियों ने मारी बाजी

MakeCAREERS360
My Trusted Source
Trusted Source ImageAdd as a preferred source on google
[

विशेष समाचार

]

Download Our App

Start you preparation journey for JEE / NEET for free today with our APP

  • Students300M+Students
  • College36,000+Colleges
  • Exams550+Exams
  • Ebooks1500+Ebooks
  • Certification16000+Certifications