Santosh Kumar | April 30, 2024 | 11:57 AM IST | 2 mins read
JAC 12th Board Exam 2024 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया था। इस साल कुल 3 लाख से अधिक छात्र झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे।
Download this ebook to explore 50+ entrance exams after Class 12 for admission into top undergraduate colleges across engineering, management, law & more.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसिल (जेएसी) ने 12वीं कक्षा का रिजल्ट जारी कर दिया है। जो छात्र परीक्षा में शामिल हुए थे, वे बोर्ड की आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com पर जाकर झारखंड 12वीं रिजल्ट 2024 चेक कर सकते हैं। रिजल्ट चेक करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे परीक्षा रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी।
झारखंड बोर्ड ने वोकेशनल और तीनों स्ट्रीम के नतीजे जारी कर दिए हैं। आर्ट्स में 93.16 फीसदी अभ्यर्थी सफल हुए हैं। कॉमर्स में 90.60 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए, साइंस में 72.70 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए, वोकेशनल में 89.22 प्रतिशत अभ्यर्थी सफल हुए।
विज्ञान स्ट्रीम में कक्षा 12 की अंतिम परीक्षा के लिए कुल 25,644 छात्रों ने पंजीकरण कराया था, जिनमें से 23,235 उत्तीर्ण हुए। पास प्रतिशत 90.60 फीसदी रहा। इसमें प्रथम श्रेणी में 14,260, द्वितीय श्रेणी में 8,638 और तृतीय श्रेणी में 337 छात्र शामिल हैं।
JAC 12th Board Exam 2024 6 फरवरी से 26 फरवरी 2024 तक आयोजित किया गया था। इस साल कुल 3 लाख से अधिक छात्र झारखंड इंटरमीडिएट परीक्षा के लिए उपस्थित हुए थे। बता दें कि जेएसी द्वारा कक्षा 10वीं का रिजल्ट पहले ही जारी किया जा चुका है।
झारखंड बोर्ड 12वीं परीक्षा 2024 के लिए प्रत्येक विषय के लिए सिद्धांत और व्यावहारिक परीक्षा दोनों में न्यूनतम 33% अंकों के साथ-साथ कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंकों की आवश्यकता है। जो छात्र इन अंकों को हासिल करने में असफल रहेंगे, वे परीक्षा उत्तीर्ण नहीं करेंगे।
कला विज्ञान और वाणिज्य से जेएसी 12वीं परिणाम की टॉपर सूची नीचे तालिका में दी गई है।
| रैंक | छात्र का नाम | अंक |
|---|---|---|
विज्ञान | स्नेहा | 491 |
कोमर्स | प्रतिभा साहा | 474 |
आर्ट्स | ज़ीनत परवीन | 472 |
छात्र नीचे दिए गए चरणों का पालन करके आसानी से JAC Intermediate Board Result 2024 की जांच कर कर सकते हैं-
एसएमएस के माध्यम से कक्षा 12 परिणाम 2024 जेएसी बोर्ड प्राप्त करने के लिए, नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं-