Santosh Kumar | April 19, 2024 | 01:25 PM IST | 2 mins read
झारखंड माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में शामिल 4,18,623 छात्रों में से 3,78,398 छात्र सफल हुए हैं। जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2024 में कुल 90.39% विद्यार्थी पास हुए है।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: झारखंड अधिविध परिषद (जेएसी) ने आधिकारिक वेबसाइट jacresults.com/sec-all/ पर झारखंड 10वीं बोर्ड का रिजल्ट जारी कर दिया है। नतीजों में हज़ारीबाग़ के इंदिरा गांधी गर्ल्स हाई स्कूल की चमक बढ़ी है, जिसका नतीजा है कि जेएसी बोर्ड 10वीं के नतीजों में टॉप 3 रैंक में इस स्कूल की 4 लड़कियां शामिल हैं। जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट के मुताबिक परीक्षा में लड़के और लड़कियों दोनों ने प्रभावशाली प्रदर्शन किया है। परीक्षा से संबंधित सभी महत्वपूर्ण डेटा इस लेख में आगे दिया गया है।
New: Best Courses After 10th Standard
Latest: Best Stream After Class 10th
Don't Miss: JAC Class 10th QP's & Answer Key 2026
Also See: Competitive Exams after 10th
बोर्ड ने प्रेस कॉन्फ्रेंस के जरिए झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट 2024 की घोषणा की। जहां जेएसी ने कहा कि माध्यमिक बोर्ड परीक्षा में शामिल हुए 4,18,623 छात्रों में से 3,78,398 छात्र सफल हुए हैं। जेएसी मैट्रिक रिजल्ट 2024 में कुल 90.39% छात्र उत्तीर्ण हुए हैं। इसमें लड़कियों का उत्तीर्ण प्रतिशत 91 रहा है जबकि लड़कों का उत्तीर्ण प्रतिशत 89.70 है।
जेएसी झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट से परीक्षा में लड़के और लड़कियों दोनों के प्रभावशाली प्रदर्शन रहा है। परीक्षा में कुल 1,77,849 लड़कों ने सफलतापूर्वक परीक्षा उत्तीर्ण की है, जबकि इससे भी अधिक संख्या में 2,00,549 लड़कियों ने सफलता हासिल की है।
झारखंड बोर्ड 10वीं के रिजल्ट में टॉप 3 में 4 लड़कियां हजारीबाग की इंदिरा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की हैं। झारखंड टॉपर ज्योत्सना ज्योति को 99.2% नंबर मिले हैं। सेकेंड टॉपर सना संजरी को 98.6% अंक मिले हैं। थर्ड टॉपर करिश्मा-सृष्टि सौम्या को 98.4% नंबर मिले हैं। उम्मीदवारों की रैंक और नाम की सूची आप नीचे देख सकते हैं-
| रैंक | नाम | अंक | स्कूल का नाम | स्थान |
|---|---|---|---|---|
| 1 | ज्योत्सना ज्योति | 496 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल | हजारीबाग |
| 2 | सना संजरी | 493 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल | हजारीबाग |
| 3 | करिश्मा कुमारी | 492 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल | हजारीबाग |
| 3 | सृष्टि सौम्या | 492 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल | हजारीबाग |
| 4 | प्रतिभा महतो | 491 | उर्सुलिन कन्वेंट गर्ल्स हाई स्कूल | रांची |
| 4 | सुमित कुमार महतो | 491 | सेंट जॉन हाई स्कूल | रांची |
| 4 | सुप्रिया कुमारी | 491 | इंदिरा गांधी बालिका हाई स्कूल | हजारीबाग |
| 5 | संभवी सुहाना | 490 | सरस्वती विद्या मंदिर | लातेहर |
| 5 | सक्षम वर्मा | 490 | आईटीएसवीएम हाई स्कूल | चतरा |
| 5 | फिजा फातिमा | 490 | मिल्लत हाईस्कूल | धनबाद |
झारखंड बोर्ड 10वीं रिजल्ट में 2,05,110 विद्यार्थी (54 फीसदी ) फर्स्ट डिविजन से पास हुए हैं। जबकि 40.63 फीसदी सेकेंड डिविजन से और 5.17 फीसदी थर्ड डिविजन से पास हुए हैं। वहीं 2023 में, 95 फ़ीसदी से अधिक छात्र-छात्रा सफल हुए थे।
Also readJAC Board 10th Result 2024: जेएसी 10वीं रिजल्ट में 54.20% छात्र प्रथम श्रेणी में पास, ज्योत्सना ने किया टॉप
जेएसी कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा (Class 10 Result 2024) में उपस्थित हुए छात्र नीचे दिए गए निर्देशों का पालन करके अपना परिणाम ऑनलाइन देख सकते हैं-