Abhay Pratap Singh | May 15, 2024 | 09:58 AM IST | 2 mins read
आरबीएसई बोर्ड एग्जाम 2024 उत्तीर्ण करने के लिए विद्यार्थियों को प्रत्येक विषय में और कुल मिलाकर न्यूनतम 33% अंक प्राप्त करना होगा।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Now
नई दिल्ली: राजस्थान माध्यमिक शिक्षा बोर्ड (आरबीएसई) द्वारा कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं का परिणाम 2024 जल्द जारी किया जा सकता है। बोर्ड द्वारा आधिकारिक घोषणा के बाद छात्र आरबीएसई कक्षा 5वीं और कक्षा 8वीं परिणाम 2024 ऑफिशियल वेबसाइट rajresults.nic.in और rajeduboard.rajasthan.gov.in पर जाकर जांच सकते हैं।
आरबीएसई कक्षा 5वीं, कक्षा 8वीं परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए छात्रों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रोल नंबर, जिले का नाम और कैप्चा कोड की आवश्यकता होगी। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5वीं की परीक्षाएं 30 अप्रैल से 4 मई तक आयोजित की गई थी। वहीं, आरबीएसई बोर्ड कक्षा 8वीं परीक्षा का आयोजन 28 मार्च से 4 अप्रैल 2024 तक किया गया था।
राजस्थान बोर्ड 5वीं और 8वीं के नतीजे प्रेस कॉन्फ्रेंस के माध्यम से जारी किए जाएंगे। परिणाम घोषित होने के बाद आधिकारिक वेबसाइट पर रिजल्ट लिंक एक्टिव कर दिया जाएगा। राजस्थान बोर्ड कक्षा 5, कक्षा 8 स्कोरकार्ड 2024 में उम्मीदवार का नाम, रोल नंबर, विषय, पिता का नाम, माता का नाम, जन्म तिथि, प्रत्येक विषय में प्राप्त ग्रेड और कुल ग्रेड सहित अन्य विवरण दिया जाएगा।
आरबीएसई रिजल्ट 2024 में प्राप्त ग्रेड से असंतुष्ट छात्र अपने ग्रेड के पुनर्मूल्यांकन के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके अलावा, एक या दो विषयों में फेल छात्र आरबीएसई सप्लीमेंट्री एग्जाम 2024 में शामिल हो सकते हैं। आरबीएसई पूरक परीक्षा अगस्त 2024 में आयोजित की जाएगी। वहीं, पूरक परीक्षा परिणाम सितंबर 2024 में जारी किया जाएगा।
आरबीएसई कक्षा 5वीं और 8वीं का परिणाम 2024 डाउनलोड करने के लिए उम्मीदवार नीचे दिए गए चरणों का पालन कर सकते हैं: