JAC Board Result 2026: जेएसी बोर्ड 10वीं-12वीं का परिणाम 20 या 21 अप्रैल को आने की संभावना, नवीनतम अपडेट जानें
Abhay Pratap Singh | March 17, 2026 | 11:26 AM IST | 2 mins read
झारखंड बोर्ड परीक्षा 2026 का परिणाम डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड जैसे क्रेडेंशियल की आवश्यकता होगी।
Explore the best courses after 10th across science, commerce, arts, and vocational streams. Find the right path based on your interests and build a strong career foundation.
Download Nowनई दिल्ली: झारखंड एकेडमिक काउंसलिंग (JAC), रांची की आधिकारिक घोषणा के बाद कक्षा 10वीं और 12वीं का परिणाम बोर्ड की वेबसाइट jacresults.com और jac.jharkhand.gov.in पर जाकर जांच सकेंगे। मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, झारखंड बोर्ड एग्जाम 2026 रिजल्ट 20 या 21 अप्रैल को घोषित किए जाने की संभावना है।
जेएसी बोर्ड 10वीं परिणाम 2026 और झारखंड बोर्ड 12वीं परिणाम 2026 डाउनलोड करने के लिए रोल नंबर और रोल कोड की आवश्यकता होगी। कक्षा 10 और कक्षा 12 (विज्ञान और वाणिज्य) के परिणाम 20-21 अप्रैल के बीच घोषित तथा कक्षा 12 आर्ट्स के परिणाम 30 अप्रैल तक जारी किए जाने की उम्मीद जताई गई है।
खबरों के अनुसार, कला, विज्ञान और वाणिज्य तीनों स्ट्रीम के लिए मूल्यांकन प्रक्रिया जारी है और अप्रैल के पहले सप्ताह तक इसे पूरा कर लिया जाएगा। झारखंड बोर्ड द्वारा कक्षा 10 की परीक्षाएं 3 से 17 फरवरी तक और कक्षा 12 की परीक्षाएं 3 से 23 फरवरी तक आयोजित की गई थीं।
Also read JNVST Class 6 Admit Card 2026: जेएनवीएसटी कक्षा 6 के लिए एडमिट कार्ड navodaya.gov.in पर जारी
आंकड़ों के अनुसार, जेएसी बोर्ड मैट्रिक (कक्षा 10) की परीक्षा में लगभग 4.23 लाख विद्यार्थी और इंटरमीडिएट (कक्षा 12) की परीक्षा में करीब 3.42 लाख छात्र शामिल हुए थे। साल 2025 में कक्षा 10 का पास प्रतिशत 91.71% और 12वीं में आर्ट्स का 95.62%, कॉमर्स का 91.2% और साइंस का 79.26% दर्ज किया गया।
झारखंड बोर्ड परिणाम 2026 में प्राप्त अंकों से असंतुष्ट छात्रों को पुनर्मूल्यांकन या कंपार्टमेंट परीक्षा के लिए आवेदन का मौका दिया जाएगा। इस संबंध में परिषद द्वारा आधिकारिक अधिसूचना बाद में जारी की जाएगी। नवीनतम अपडेट के लिए नियमति रूप से आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट कर करने की सलाह दी गई है।
JAC Jharkhand Board Result 2026: कैसे डाउनलोड करें?
आधिकारिक घोषणा के बाद निम्नलिखित चरणों का पालन करके झारखंड बोर्ड एग्जाम रिजल्ट 2026 डाउनलोड कर सकेंगे:
- आधिकारिक पोर्टल jacresults.com, jac.jharkhand.gov.in पर जाएं।
- होमपेज पर, जेएसी 10वीं/ 12वीं रिजल्ट लिंक पर क्लिक करें।
- लॉगिन विंडो में क्रेडेंशियल दर्ज करें और सबमिट करें।
- जेएसी बोर्ड रिजल्ट जांचें, डाउनलोड करें और प्रिंटआउट निकाल लें।
अगली खबर
]UPSSSC Recruitment 2026: यूपी सहायक बोरिंग तकनीशियन नोटिफिकेशन 402 पदों के लिए जारी, आवेदन 15 अप्रैल से शुरू
यूपीएसएसएससी असिस्टेंट बोरिंग टेक्नीशियन पदों पर उम्मीदवारों का चयन लिखित परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। परीक्षा की अवधि 2 घंटे होगी। पेपर में 100 अंकों के लिए 100 प्रश्न पूछे जाएंगे।
Abhay Pratap Singh | 2 mins readविशेष समाचार
]- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी
- NEET 2026 Paper Leak: नीट पेपर तैयार और अनुवाद का काम एक ही समूह के शिक्षकों को देने से हुई गड़बड़ी - सूत्र
- MCC NEET Counselling 2026: नीट काउंसलिंग शेड्यूल जल्द, जेपी नड्डा ने की समीक्षा, छात्र-केंद्रित कई बड़े सुधार