ITBP Sports Quota Recruitment 2026: आईटीबीपी खेल कोटा कांस्टेबल भर्ती नोटिफिकेशन जारी, 3 अक्टूबर से आवेदन
Saurabh Pandey | September 29, 2026 | 12:44 PM IST | 1 min read
आईटीबीपी ने खेल कोटा कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। उम्मीदवार 3 अक्टूबर से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
नई दिल्ली : भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBP) ने स्पोर्ट्स कोटा-2025 के तहत कांस्टेबल (जनरल ड्यूटी) ग्रुप 'सी' के पदों पर भर्ती के लिए नोटिफिकेशन जारी कर दिया है। इस भर्ती के जरिए विभिन्न खेल श्रेणियों में पुरुष और महिला अभ्यर्थियों के लिए कुल 126 रिक्त पद भरे जाएंगे।
इन रिक्तियों के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 3 अक्टूबर 2026 से शुरू होगी। इच्छुक और पात्रता मानदंडों को पूरा करने वाले खिलाड़ी 1 नवंबर 2026 (रात 11:59 बजे) तक अपना आवेदन ऑनलाइन माध्यम से जमा कर सकते हैं। यह भर्ती प्रक्रिया विशेष रूप से उन प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए है, जो केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बल में सेवा देना चाहते हैं।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026: आयुसीमा
आईटीबीपी खेल कोटा कांस्टेबल भर्ती 2026 के लिए आवेदन करने वाले उम्मीदवारों की उम्र सीमा 18 से 23 साल होनी चाहिए। आयु सीमा की गणना के लिए कट-ऑफ तारीख 1 नवंबर 2026 है। भर्ती नियमों के अनुसार आरक्षित वर्ग के उम्मीदवारों को आयुसीमा में छूट दी जाएगी।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026: आवेदन शुल्क
|
श्रेणी
|
शुल्क
|
|
अनारक्षित, अन्य पिछड़ा वर्ग, आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (पुरुष)
|
100 रुपये
|
|
अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, महिला, भूतपूर्व सैनिक
|
शून्य
|
|
भुगतान का तरीका
|
ऑनलाइन
|
ITBP Sports Quota Recruitment 2026: आवेदन प्रक्रिया जानें
- सबसे पहले आधिकारिक पोर्टल recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- अब वेबसाइट पर यूजर रजिस्ट्रेशन की प्रक्रिया पूरी करें।
- ऑनलाइन फॉर्म में अपनी पर्सनल, एजुकेशनल और स्पोर्ट्स से जुड़ी उपलब्धियों की जानकारी भरें।
- जरूरी सर्टिफिकेट, फोटोग्राफ और सिग्नेचर अपलोड करें।
- आवेदन शुल्क का भुगतान करें और फॉर्म सबमिट करें।
- अंत में आवेदन फॉर्म की एक प्रिंटेड कॉपी अपने पास रखें।
ITBP Sports Quota Recruitment 2026: चयन प्रक्रिया
- दस्तावेज
- शारीरिक मानक परीक्षा (PST)
- शारीरिक दक्षता परीक्षा (PET)
- खेल परीक्षा और उपलब्धि सत्यापन
- चिकित्सा जांच
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- National Education Day 2026: राष्ट्रीय शिक्षा दिवस आज, जानें महत्व, इतिहास व मौलाना अबुल कलाम आजाद का योगदान
- Delhi Medical College: गुरु गोबिंद सिंह अस्पताल में एमबीबीएस-पीजी की 190 सीटों वाला मेडिकल कॉलेज खुलेगा
- IIM Lucknow: आईआईएम लखनऊ ने फैमिली बिजनेस में एमबीए प्रोग्राम लॉन्च किया, पहला बैच जुलाई 2027 में, फीस जानें
- IRIS 2026: 27 क्षेत्रों के 54 स्कॉलर्स को मिला फैकल्टी रिसर्च अवार्ड; आईआईटी, एम्स, आईआईएम के शोधकर्ता शामिल
- IRIS 2026: इंडिया रिसर्च एंड इम्पैक्ट समिट 1 अक्टूबर को, नीति आयोग सदस्य समेत कई दिग्गज एजुकेटर्स होंगे शामिल
- UPSC Mains Marks: केंद्रीय सूचना आयोग ने यूपीएससी मेंस के अंकों का विवरण प्रकाशित करने की सिफारिश की
- JEE Advanced: जेईई-एडवांस्ड में 3 प्रयास की मांग तेज, 12,000 से अधिक अभ्यर्थियों ने मंत्रालय को दिया प्रतिवेदन
- NITI Aayog Report: स्कूलों में छठी कक्षा से ही रोजगारपरक कौशल पर हो ध्यान, नीति आयोग का सुझाव
- आजादी के 80वें साल में भी 'कागजी' दावों के बीच फंसी शिक्षा व्यवस्था; पेपर लीक व बजट की कमी से जूझ रहे छात्र
- Teacher Vacancy Crisis: बिहार में टीचर्स के 2.70 लाख+ पद खाली; झारखंड, एमपी समेत कई राज्यों में हजारों वैकेंसी