ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी कांस्टेबल, एसआई के लिए रजिस्ट्रेशन आज से शुरू, 526 पदों पर होगी भर्ती
Abhay Pratap Singh | November 15, 2024 | 12:16 PM IST | 2 mins read
आईटीबीपी एसआई और कांस्टेबल (दूरसंचार) भर्ती, 2024 के लिए आवेदन विंडो 14 दिसंबर को बंद हो जाएगी।
नई दिल्ली: भारत-तिब्बत सीमा पुलिस बल (ITBPF) द्वारा आज यानी 15 नवंबर से सब इंस्पेक्टर (ग्रुप बी), हेड कांस्टेबल और कांस्टेबल (दूरसंचार) (ग्रुप सी) के रिक्त पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। पात्र और इच्छुक उम्मीदवार आईटीबीपीएफ की आधिकारिक वेबसाइट recruitment.itbpolice.nic.in पर आवेदन कर सकते हैं।
आईटीबीपी एसआई, कांस्टेबल रिक्रूटमेंट 2024 के तहत आवेदन की आखिरी तिथि 14 दिसंबर तय की गई है। एसआई और कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल रिक्तियां पुरुष और महिला दोनों उम्मीदवारों के लिए खुली हैं। भर्ती अस्थायी आधार पर की जाएगी। इस भर्ती अभियान के माध्यम से कुल 526 पद भरे जाएंगे।
प्रत्येक पद के लिए शैक्षणिक योग्यता अलग-अलग मांगी गई है। भर्ती परीक्षा में दूरसंचार एवं इलेक्ट्रॉनिक्स से संबंधित विषयों में डिग्री धारकों को पांच अंक, डिप्लोमा प्रमाण पत्र धारकों को तीन अंक तथा आईटीआई प्रमाण पत्र धारकों को दो अंक की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट पर अधिसूचना देख सकते हैं।
Also read ITBP Recruitment 2024: आईटीबीपी एसआई, कांस्टेबल के 526 पदों पर निकली भर्ती, 15 नवंबर से आवेदन करें
एसआई पद के लिए आवेदन शुल्क 200 रुपये और कांस्टेबल व हेड कांस्टेबल के लिए आवेदन शुल्क 100 रुपये है। महिलाओं, भूतपूर्व सैनिकों, एससी और एसटी वर्ग के उम्मीदवारों को आवेदन शुल्क भुगतान में छूट दी गई है। नोटिस में कहा गया कि कुल रिक्तियों में से 10 प्रतिशत भूतपूर्व सैनिकों (ईएसएम) के लिए आरक्षित हैं।
एसआई पदों के लिए 20 से 25 वर्ष की आयु वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। वहीं, हेड कांस्टेबल के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 25 वर्ष तथा हवलदार के पदों के लिए अभ्यर्थियों की आयु 18 से 23 वर्ष के बीच होनी चाहिए। आयु की गणना 14 दिसंबर, 2024 से की जाएगी।
ITBP SI, Constable Recruitment 2024: कैसे आवेदन करें?
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से आवेदन कर सकते हैं:
- सबसे पहले recruitment.itbpolice.nic.in पर जाएं।
- आवेदन लिंक पर क्लिक करें और पंजीकरण करें।
- जनरेट क्रेडेंशियल की सहायता से लॉगिन करें।
- आवेदन फॉर्म भरें और शुल्क का भुगतान करें।
- फॉर्म सबमिट करें और प्रिंटआउट निकालकर रख लें।
अगली खबर
]विशेष समाचार
]- NEET Paper Leak: एक नहीं कई बार लीक हो चुका है नीट का पेपर; जानिए काला सच
- AISHE Reports: अखिल भारतीय उच्च शिक्षा सर्वेक्षण रिपोर्ट वर्ष 2022-23 और 2023-24 के लिए जारी
- UDISE Report: वर्ष 2023-24 और 2025-26 के बीच सरकारी स्कूलों में दाखिले में लगभग 86 लाख की कमी आई
- NEET Retest 2026: नीट रीटेस्ट कल, सुरक्षा व्यवस्था चाक-चौबंद; गाइडलाइंस जारी, एनटीए की आज देशभर में मॉक ड्रिल
- CBSE OSM Controversy: सीबीएसई चेयरमैन व सचिव का तबादला, केजरीवाल ने कहा- छात्रों के घावों पर नमक छिड़कने जैसा
- संसदीय समिति ने नीट मामले पर एनटीए अधिकारियों से पूछे तीखे सवाल, एजेंसी बोली- ‘हमारे सिस्टम से नहीं हुआ लीक’
- बिहार में खुलेगा राष्ट्रीय कला विश्वविद्यालय, ‘भोजपुरी के शेक्सपियर’ भिखारी ठाकुर के नाम पर बनेगा म्यूजियम
- NEET Exam: नीट की कंप्यूटर आधारित परीक्षा से गड़बड़ियों पर लगेगी रोक, बोले पूर्व यूजीसी अध्यक्ष जगदीश कुमार
- JEE Main 2026 Session 2: जेईई मेन सेशन 2 के लिए परसेंटाइल, रॉ मार्क्स व नॉर्मलाइजेशन का सरल विश्लेषण जानें
- JEE Main 2026: एनआईटी भोपाल में बीटेक प्रवेश के लिए जेईई मेन में कितने अंक होने चाहिए; जानें कटऑफ, फीस, पैकेज