Abhay Pratap Singh | November 15, 2024 | 06:40 PM IST | 2 mins read
UP Police Constable Result: उत्तर प्रदेश पुलिस सिपाही भर्ती परिणाम के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए जाएंगे।
नई दिल्ली: उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) द्वारा किसी भी समय यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट जारी किया जा सकता है। आधिकारिक घोषणा के बाद यूपी पुलिस रिजल्ट लिंक uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा। रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीआरपीबी इसी सप्ताह यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा के परिणाम घोषित कर सकता है।
यूपी पुलिस भर्ती रिजल्ट डाउनलोड करने के लिए लिखित परीक्षा में उपस्थित हुए उम्मीदवारों को अपने लॉगिन क्रेडेंशियल जैसे रजिस्ट्रेशन नंबर और पासवर्ड की आवश्यकता होगी। हालांकि, बोर्ड ने यूपी पुलिस का रिजल्ट कब तक आएगा इसकी आधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। यूपी पुलिस विभाग में इस भर्ती के माध्यम से कुल 60,244 पदों को भरा जाएगा।
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती लिखित परीक्षा में सफल कैडिडेट को फिजिकल टेस्ट के लिए पात्र माना जाएगा। पीईसी और पीएसटी में चयनित उम्मीदवारों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया जाएगा। जानकारी के मुताबिक, जनवरी 2025 या फरवरी के पहले सप्ताह तक डॉक्यूमेंट्स वेरीफिकेशन के बाद ज्वाइनिंग के लिए बुलाया जा सकता है।
पुलिस सिपाही भर्ती परिणाम के साथ ही कैटेगरी के अनुसार कटऑफ अंक भी जारी कर दिए जाएंगे। इसके बाद कटऑफ अंक प्राप्त करने वाले उम्मीदवारों को भर्ती के अगले चरण फिजिकल टेस्ट के लिए क्वालीफाई माना जाएगा। नवीनतम अपडेट के लिए उम्मीदवारों को आधिकारिक वेबसाइट पर विजिट करने की सलाह दी गई है।
यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा 2024 में उपस्थित होने के लिए करीब 48 लाख उम्मीदवारों ने आवेदन किया था। वहीं, 30 लाख से अधिक युवाओं ने यूपी पुलिस कांस्टेबल भर्ती परीक्षा दी थी। यूपी पुलिस सिपाही भर्ती परीक्षा 23 से 31 अगस्त 2024 के बीच आयोजित हुई। जिसके बाद अब उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है।
उम्मीदवार निम्नलिखित चरणों का पालन करके आसानी से यूपी पुलिस कांस्टेबल परिणाम डाउनलोड कर सकते हैं:
UP Police Result 2024 Sarkari Result: यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा में शामिल हुए 30 लाख से अधिक उम्मीदवारों को रिजल्ट का इंतजार है। यूपी पुलिस रिजल्ट लिंक uppbpb.gov.in पर उपलब्ध कराया जाएगा।
November 15, 2024 | 06:40 PM IST
यूपी पुलिस विभाग (up police result) में कांस्टेबल का वार्षिक वेतन 4,20,000 रुपये से 4,80,000 रुपये तक होगा। हालांकि, शुरुआत में प्रारंभिक वेतन 21,700 रुपये है।
इसे भी पढ़ें - UP Police Constable Result 2024: यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट कब होगा जारी? डाउनलोड प्रक्रिया जानें
November 15, 2024 | 06:06 PM IST
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, यूपीपीआरपीबी (sarkari result 2024) द्वारा अगले 8 से 10 दिनों के भीतर यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट 2024 की घोषणा की जा सकती है।
November 15, 2024 | 05:26 PM IST
यूपी पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम के साथ फाइनल आंसर की भी जारी होगी। यूपी पुलिस प्रोविजनल आंसर की पहले ही जारी हुई थी और उम्मीदवारों को आपत्ति उठाने का मौका भी दिया गया था।
November 15, 2024 | 04:36 PM IST
फिजिकल टेस्ट पास करने के बाद कैंडिडेट को मेडिकल टेस्ट के लिए बुलाया जाएगा। इस परीक्षण में अभ्यर्थी के शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य की जांच की जाएगी। (up police constable result)
November 15, 2024 | 04:03 PM IST
November 15, 2024 | 03:05 PM IST
उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में यूपी पुलिस कांस्टेबल लिखित परीक्षा का परिणाम जल्द जारी किए जाने की जानकारी दी थी। उम्मीद जताई गई है कि UPPRPB की ओर से 15 नवंबर 2024 के बाद कभी भी परिणाम की घोषणा की जा सकती है।
November 15, 2024 | 02:28 PM IST
फिजिकल टेस्ट में सफल होने के लिए पुरुष उम्मीदवारों को 25 मिनट में 4.8 किमी की दौड़ पूरी करनी होगी। इसके अलावा महिला उम्मीदवारों को 14 मिनट में 2.4 किमी की रनिंग पूरी करना (up police verification) अनिवार्य होगा।
November 15, 2024 | 01:00 PM IST
यदि यूपी पुलिस कांस्टेबल रिजल्ट पीडीएफ फॉर्मेट (up police constable result date 2024) में जारी हुआ, तो उम्मीदवारों को वेबसाइट पर जाकर पीडीएफ लिंक पर क्लिक करना होगा। इसके बाद, इस पीडीएफ में अपना रोल नंबर जांच सकेंगे।
November 15, 2024 | 12:30 PM IST
UPPRPB की ओर से यूपी पुलिस लिखित परीक्षा रिजल्ट के साथ ही कटऑफ अंक भी जारी कर दिए जाएंगे। कटऑफ प्रतिशत (up police result 2024) कैटेगरी के अनुसार अलग-अलग निर्धारित किया जाएगा।
November 15, 2024 | 11:58 AM IST
उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड (UPPRPB) की ओर से 15 नवंबर 2024 के बाद कभी भी UP Police Result 2024 की घोषणा की जा सकती है।
November 15, 2024 | 11:24 AM IST
उत्तर प्रदेश पुलिस कांस्टेबल परीक्षा परिणाम uppbpb.gov.in पर जारी किया जाएगा। आधिकारिक घोषणा के बाद कैंडिडेट पीडीएफ फॉर्मेट में अपना परिणाम (sarkari result 2024) देख सकेंगे।
November 15, 2024 | 11:24 AM IST
रिपोर्ट्स के अनुसार, up police result 2024 इसी सप्ताह आधिकारिक वेबसाइट uppbpb.gov.in पर उपलब्ध करा दिया जाएगा।